बंगाणा (ऊना)। राजकीय वरिष्ठ माध्यमिक पाठशाला सरोग में विश्व गौरैया दिवस मनाया गया। इस अवसर पर विद्यार्थियों ने विभिन्न गतिविधियों में बढ़-चढ़कर भाग लिया। कार्यक्रम के दौरान बताया गया कि गौरैया का वैज्ञानिक नाम पैसर डोमेटिक्स है।
यह पक्षी मनुष्यों के बीच रहना पसंद करता है और इसका जीवनकाल लगभग तीन से चार वर्ष होता है। कक्षा छठी के विद्यार्थियों ने सुंदर और आकर्षक मॉडल प्रस्तुत किए जिनमें गौरैया के लिए पेड़ों के महत्व को दर्शाया गया। अर्पिता, आस्था, दिव्यांश और किंतेम ने बेहतरीन मॉडल बनाए। मॉडलों की सभी ने सराहना की।
पोस्टर मेकिंग प्रतियोगिता में प्रतिज्ञा, अदिति और इशिता ने उत्कृष्ट प्रदर्शन किया। इसके साथ ही विद्यार्थियों ने भाषण के माध्यम से गौरैया के जीवन और संरक्षण पर प्रकाश डाला।
इस मौके पर शिक्षकों में रीता, रेखा, लायक राम, मदन कालिया और ईश्वर कंवर ने बच्चों को महत्वपूर्ण जानकारी दी। संवाद