फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Una News: तेज रफ्तार कार बाइक और स्कूटी से टकराई, मां-बेटी समेत चार घायल

विज्ञापन
पतेहड़ क्षेत्र में सड़क हादसे में घायल उपचार के दौरान।संवाद - फोटो : संवाद
विज्ञापन
पतेहड़ में सड़क हादसे के बाद वाहन चालक मौके से भाग गया
विज्ञापन

पुलिस ने मामला दर्ज कर जांच की शुरू
दोनों महिलाओं को प्राथमिक उपचार के बाद घर भेजा
संवाद न्यूज एजेंसी
नंदपुर (ऊना)। थाना अंब के तहत पतेहड़ क्षेत्र में शनिवार सुबह सड़क हादसे में चार लोग घायल हो गए। एक तेज रफ्तार कार ने पहले मोटरसाइकिल और फिर स्कूटी को टक्कर मार दी। हादसे में दो युवक और दो महिलाएं घायल हो गई हैं। भारतीय न्याय संहिता की विभिन्न धाराओं और 187 मोटर वाहन अधिनियम के तहत थाना अंब में मामला दर्ज किया गया है। शिकायतकर्ता रमन ठाकुर पुत्र जसपाल सिंह निवासी ठठल वार्ड नंबर 3, तहसील अंब ने पुलिस को बताया कि वे घटना के समय अपने मोटरसाइकिल से नैहरियां से ज्वार की ओर जा रहे थे। सुबह करीब 9.45 बजे पतेहड़ पक्की सड़क पर उनके आगे एक स्कूटी और उससे आगे एक मोटरसाइकिल जा रहा था। तभी ज्वार की तरफ से कार तेज रफ्तार से आई और पहले बाइक, फिर स्कूटी को टक्कर मार दी। टक्कर से बाइक सवार सद्दाम पुत्र शकील और मुजाहिद वेग पुत्र शाहिद वेग, निवासी काढ़ली, थाना खतौली, जिला मुजफ्फरनगर (उत्तर प्रदेश) और स्कूटी सवार उर्मिला देवी (60) और उनकी पुत्री सुजाता (28), निवासी कटौहड़ कलां, तहसील अंब घायल हो गए। चश्मदीद रमन ठाकुर ने बताया कि हादसे के तुरंत बाद कार चालक बिना रुके तेज रफ्तार में नैहरियां की ओर भाग गया। उन्होंने घायल व्यक्तियों को एक निजी वाहन की सहायता से सिविल अस्पताल अंब पहुंचाया। जहां मुजाहिद वेग का उपचार जारी है, वहीं दोनों महिलाओं को प्राथमिक उपचार के बाद छुट्टी दे दी गई है। पुलिस ने मौके का मुआयना करने के बाद आरोपी कार चालक के विरुद्ध कानूनी कार्रवाई शुरू कर दी है। थाना अंब पुलिस ने मामले की गहन जांच प्रारंभ कर दी है और कार नंबर के आधार पर चालक की तलाश की जा रही है। खबर की पुष्टि एसपी राकेश सिंह ने की। कहा कि जल्द ही कार चालक पुलिस गिरफ्त में होगा।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें