हरोली (ऊना)। लोअर बढेड़ा गांव में पुलिस ने शनिवार शाम को 6.16 ग्राम हेरोइन के साथ एक युवक को गिरफ्तार किया। पुलिस ने आरोपी के खिलाफ मामला दर्ज कर आगामी कार्रवाई शुरू कर दी है। जानकारी अनुसार हरोली पुलिस की टीम शनिवार शाम को क्षेत्र में गश्त कर रही थी। सूचना के आधार पर गांव लोअर बढेड़ा में एक युवक को शक के आधार पर रोका। तलाशी लेने पर 6.16 ग्राम हेरोइन बरामद हुई। पुलिस टीम ने आरोपी को गिरफ्तार कर लिया। युवक की पहचान अक्षय कुमार निवासी गांव तनोह तहसील बंगाणा जिला ऊना के रूप में हुई है। डीएसपी हरोली अनिल कुमार ने पुष्टि की है।