फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Una News: हेमानंद ने रुद्रानंद आश्रम में चढ़ाया ध्वज, हजारों भक्त बने साक्षी

विज्ञापन
डेरा बाबा रुद्रानंदर में झंडा चढ़ाने के रस्म अदा करते हेमानंद महाराज। स्रोत श्रद्धालु
विज्ञापन
नारी (ऊना)। प्रसिद्ध धार्मिक स्थल डेरा बाबा रुद्रानंद आश्रम में शनिवार को ध्वज चढ़ाने की रस्म अदा की गई। हजारों की संख्या में भक्तों ने आश्रम के पवित्र धूने पर माथा टेका और झंडा चढ़ाने की रस्म के साक्षी बने। आश्रम के महंत हेमानंद ने मंत्रोच्चारण के बीच पुराने ध्वज की पूजा की और उसे उतरवाया गया। नए ध्वज की पहले पूजा-अर्चना करके विद्वानों की ओर से मंत्रोच्चारण के बीच हेमानंद ने यह रस्म अदा की। गद्दी पर विराजमान होने के बाद आश्रम का यह पहला पर्व उनके हाथों से संपन्न हुआ। ध्वज को ऊपर की तरफ देखकर उन्होंने प्रणाम किया और गुरु का जयकारा भी लगाया। धूने की स्थापना 1850 ईस्वी में आदिगुरु बाबा रुद्रानंद की ओर से की गई थी। तब से ही होली वाले दिन नया ध्वज चढ़ाया जाता है। यह पर्व भी आश्रम के मुख्य पर्वों में एक है। संवाद
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें