फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Una News: उपायुक्त ने वृद्धाश्रम चड़तगढ़ का किया निरीक्षण

विज्ञापन
विज्ञापन
मलाहत में निर्माणाधीन लाइब्रेरी का भी लिया जायजा
विज्ञापन

संवाद न्यूज एजेंसी
ऊना। उपायुक्त जतिन लाल ने शनिवार को वृद्धाश्रम चड़तगढ़ का दौरा किया और जन सहयोग (वीएमजेएस) के तहत चल रहे विकासात्मक कार्यों का जायजा लिया। उन्होंने वृद्धाश्रम में रह रहे वृद्धजनों से संवाद कर उनकी जरूरतों और वहां उपलब्ध करवाई जा रही सुविधाओं के बारे में जानकारी ली। उपायुक्त ने कहा कि वृद्धाश्रम में रह रहे वरिष्ठ नागरिकों को बेहतर सुविधाएं प्रदान करना प्रशासन की प्राथमिकता है। अधिकारियों को निर्देश दिए कि वृद्धाश्रम में सभी मूलभूत सुविधाओं को और बेहतर किया जाए ताकि वहां रहने वाले वृद्धजन सम्मान पूर्वक जीवन व्यतीत कर सकें। इसके बाद उपायुक्त ने मलाहत पंचायत में बन रहे पुस्तकालय भवन का निरीक्षण किया और कार्य प्रगति का जायजा लिया। उन्होंने संबंधित अधिकारियों को निर्माण कार्य तय समय सीमा में पूरा करने और आधुनिक सुविधाएं सुनिश्चित करने के निर्देश दिए।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें