पंजोआ में चिंतपूर्णी विधायक सुदर्शन सिंह बबलू गरीब एवं असहाय परिवारों काे राहत राशी के चैक प्र
अंब (ऊना)। विधायक चिंतपूर्णी सुदर्शन सिंह बबलू ने गरीब एवं असहाय परिवारों की बेटियों की शादी के लिए मंदिर न्यास चिंतपूर्णी के माध्यम से आर्थिक सहायता उपलब्ध करवाई है। रविवार को पंजोआ स्थित विधायक कार्यालय में आयोजित जनता दरबार के दौरान विधायक बबलू ने चिंतपूर्णी विधानसभा क्षेत्र के तहत 13 बेटियों की शादी के लिए उनके परिवारों को एक लाख 95 हजार रुपये की सहायता राशि के चेक भेंट किए। इस मौके पर विधायक ने कहा कि आर्थिक रूप से कमजोर वर्ग की सहायता के लिए प्रदेश की कांग्रेस सरकार कृतसंकल्प है। क्षेत्र के गरीब परिवारों की बेटियों की शादी के लिए मंदिर न्यास की तरफ से सहायता राशि के अलावा अन्य जरूरी सामान प्रदान किया जा रहा हैं। बहुत जल्द सहायता के रूप में दी जाने वाली यह राशि बढ़ाई जाएगी। इस मौके पर मास्टर प्रीतम सिंह, डॉ. राजपाल शर्मा, राघव ठाकुर और सुरिंदर बैंस मौजूद रहे। संवाद