फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Una News: जिला प्राथमिक शिक्षक संघ ने किया क्लस्टर प्रणाली का विरोध

विज्ञापन
विज्ञापन
नारी (ऊना)। एक तरफ तो सरकार और विभाग अध्यापकों को प्राथमिक एवं उच्च विद्यालयों में मिलकर शिक्षण कार्य करने को कह रही है। दूसरी ओर प्री प्राइमरी कक्षाओं में ट्रेंड एनटीटी और प्राथमिक विद्यालयों में जेबीटी अध्यापकों की नियुक्ति की बात कर रही है। दोहरे मापदंडों से बच्चों को अच्छी शिक्षा नहीं मिल सकती। सरकार अपने नए कलस्टर प्रणाली लागू न कर इसे यथावत रखे। यह मांग राजकीय प्राथमिक शिक्षक संघ जिला ऊना की ओर से की गई है। संघ के अध्यक्ष राकेश चंद्र शर्मा ने बताया कि रविवार को जिला प्राथमिक शिक्षक संघ ऊना के समस्त खंडों के अध्यक्षों की वर्चुअल बैठक हुई। इसमें सर्वसम्मति से प्रस्ताव पारित किया गया कि प्राथमिक विद्यालयों के कलस्टर यथावत रहने चाहिए। कलस्टर प्रणाली के साथ छेड़छाड़ बिलकुल न हो। प्रत्येक प्राथमिक विद्यालय क्लस्टर से पहले ही जुड़े हुए हैं। वरिष्ठ माध्यमिक विद्यालयों में क्लस्टर पुनर्गठन से अव्यवस्था फैलेगी। बच्चों को गुणात्मक शिक्षा अध्यापक नहीं दे पाएंगे। अध्यापक अपने कलस्टर की बैठकों का आयोजन कर ग्रांट्स खर्च करेंगे या इन नए क्लस्टर में बैठकें करेंगे। वर्तमान समय में अधिकतर विद्यालय रिसोर्स शेयरिंग कर रहे हैं। अगर रिसोर्स शेयरिंग की बात है तो प्रार्थना सभा, खेल के मैदान आईसीटी लैब के साथ डाक का कार्य इन उच्च विद्यालयों के क्लेरिकल स्टाफ से करवाया जाए। जब प्राथमिक कक्षाओं को पढ़ाने के लिए सी एंड वी, टीजीटी, प्रवक्ता प्रतिनियुक्त किए जाएंगे तो इनके अपने विद्यालयों की पढ़ाई प्रभावित होगी। इस पर भी विभाग अवश्य मंथन करें।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें