फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Una News: सुबह झमाझम बारिश, दोपहर होते ही बढ़ी उमस

Thu, 04 Jul 2024 05:02 AM IST
शिमला ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, ऊना
विज्ञापन
विज्ञापन
ऊना। जिले में बारिश का दौर बुधवार को भी जारी है। सुबह के समय जिलेभर में बारिश हुई, जिससे मौसम में भी ठंडक का अहसास हुआ। हालांकि दोपहर होते ही दोबारा उमस का अहसास होने लगा। वहीं, बुधवार को भी दिनभर जिले में बादलों का डेरा रहा। जानकारी के अनुसार बुधवार को अधिकतम तापमान में 3.2 डिग्री की गिरावट दर्ज की गई है, जिससे अधिकतम तापमान 32.4 डिग्री रहा। यह मई माह के बाद पहली बार है कि अधिकतम तापमान 30 डिग्री के करीब पहुंचा है। इससे सुबह और शाम के समय लोगों को उमस भरी गर्मी से राहत मिली है। वहीं, बारिश से कृषि कार्यों को भी बड़ी राहत मिली है। मक्की और हरी सब्जियों के पौधे की वृद्धि में तेजी आई है। किसानों को भी करीब एक सप्ताह से सिंचाई व कृषि कार्यों से राहत मिली है।
विज्ञापन


बारिश से खरपतवार की समस्या बढ़ी
उधर, लगातार बरिश से फसलों में खरपतवार भी उगने लगे हैं, जो आने वाले दिनों में फसलों के लिए संकट पैदा करेंगे। इसके लिए किसानों ने बारिश हटने पर जरूरी दवाओं का छिड़काव किया है। लगातार बारिश के बीच हरी सब्जियों का तुड़ान भी किसानों के लिए बड़ी चुनौती बना है। ध्यान रहे कि हरी सब्जियों का तुड़ान हर तीसरे से चौथे दिन होता है। अगर किसान समय रहते तुड़ान नहीं करते, तो फसलों में सड़न पैदा होने लगती है। मौसम विभाग से विशेषज्ञ विनोद शर्मा ने बताया कि आने वाले दिनों में भी बारिश जारी रहेगी।

कोट्स
जिले में बीते कई दिनों से अच्छी बारिश का इंतजार था, जो कि अब पूरा हुआ है। बारिश फसलों के लिए काफी अच्छी है। इससे पौधों की वृद्धि के साथ अच्छे उत्पादन की आस भी जगी है।
विज्ञापन
विज्ञापन

कुलभूषण धीमान, उपनिदेशक, जिला कृषि विभाग
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें