फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Una News: भिंडला, चौली और टकोली में भारी ओलावृष्टि

Thu, 07 May 2026 06:32 AM IST
शिमला ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, ऊना
विज्ञापन
बंगाण के ​​भिंडला, टकोली व चौली क्षेत्र में हुई भारी ओलावृ​ष्टि के बाद ओले दिखाता किसान।
विज्ञापन
ऊना/ बंगाणा(ऊना)। जिले के बंगाणा उपमंडल के तहत भिंडला, चौली और टकोली क्षेत्रों में बुधवार को हुई भारी ओलावृष्टि और बारिश से जनजीवन प्रभावित हो गया। अचानक बदले मौसम के चलते लोगों को दिक्कतों का सामना करना पड़ा, वहीं किसानों-बागवानों की चिंता बढ़ गई है।
विज्ञापन

जानकारी के अनुसार दोपहर बाद तेज हवाओं के साथ शुरू हुई बारिश ने देखते ही देखते ओलावृष्टि का रूप ले लिया। कई स्थानों पर काफी देर तक ओले गिरते रहे। इससे खेतों और बागानों में खड़ी फसलों और फलदार पौधों को नुकसान पहुंचा है। खासकर आम, लीची व अन्य मौसमी फलों पर इसका प्रतिकूल असर पड़ा है।
जिले के अन्य हिस्सों में भी मौसम ने करवट ली और हल्की बारिश दर्ज की गई। बुधवार को जिले का अधिकतम तापमान 33 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया। बंगाणा क्षेत्र में हुई ओलावृष्टि के कारण फलों के झड़ने और पौधों के क्षतिग्रस्त होने से किसानों और बागवानों को आर्थिक नुकसान की आशंका है। मौसम के इस बदले मिजाज ने जहां एक ओर लोगों को गर्मी से राहत दी, वहीं दूसरी ओर किसानों के लिए चिंता की स्थिति पैदा कर दी है। बता दें कि भारी बारिश, ओलावृष्टि होने से भिंडला, चौली, टकोली बेहला की सूखी खड्डों में बरसात की तरह पानी देखने को मिला। बुजुर्गों में मंगत राम, जैसी राम, कृष्ण, अवतार, इशरां देवी, भगवती देवी, सीता देवी, कमला देवी व करतार चंद सहित अन्य लोगों का कहना है कि गर्मियों के मौसम में इतनी बारिश हमने पहली बार देखी। ऊना में बुधवार शाम के समय मौसम ने करवट बदली। इस दौरान अधिकतम तापमान 33 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया। कई क्षेत्रों में हल्की व कुछ में भारी बारिश के साथ ओलावृष्टि भी हुई है। मौसम विभाग ऊना के समन्वयक विनोद कुमार ने कहा कि वीरवार को भी मौसम खराब रहने की आशंका है।

बंगाण के भिंडला, टकोली व चौली क्षेत्र में हुई भारी ओलावृष्टि के बाद ओले दिखाता किसान।

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें