फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

पारा 40 के पार, चैत्र माह में ज्येष्ठ की तपिश

Tue, 19 Apr 2016 11:04 PM IST
ब्यूरो, अमर उजाला, ऊना।
विज्ञापन
गर्मी में कुल्‍फी का मजा
विज्ञापन
जिला में पारा धीरे-धीरे नहीं, बल्कि तेजी से नई ऊंचाईयां छू रहा है। ऊना जिले में पारा 40 डिग्री सेल्सियस से पार जा पहुंचा है। मंगलवार को जिला में तापमान 40.6 डिग्री सेल्सियस रिकार्ड किया गया। ऐसे में गर्मी बढ़ती ही जा रही है और लोगों का गर्मी से हाल बेहाल हो रहा है। दोपहर के समय बाजारों सहित मुख्यमार्गों पर आवाजाही कम होती जा रही है। गर्म हवाओं ने भी दिक्कतें बढ़ा दी हैं। प्रचंड गर्मी का असर स्कूली विद्यार्थियों और कर्मचारियों पर भी हो रहा है।
विज्ञापन


स्थानीय दुकानदारों अंकुश कुमार, राकेश सिंह, अजय शर्मा, नानक चंद, रमन कुमार, संजीव कुमार का कहना है कि गर्मी ने दिक्कतें बढ़ा दी हैं। दो दिनों से कड़ाके की धूप ने बाजारों में ग्राहकों की संख्या कम कर दी है। उन्होंने कहा कि ग्राहक सुबह एवं शाम के समय ही खरीददारी करने पहुंच रहे हैं।

उधर, दोपहिया चालकों जसविंद्र सिंह, रमन शर्मा, विकास शर्मा, विनय का कहना है दोपहर के समय गर्म हवाओं के बीच वाहन चलाना खतरे से खाली नहीं है। गर्म हवाओं से बुरा असर पड़ रहा है।
विज्ञापन
विज्ञापन


उधर, मौसम विभाग के कार्यकारी अधिकारी विनोद शर्मा का कहना है कि इस सप्ताह गर्मी इसी तरह प्रचंड रहेगी और पारा ऊंचाइयां छूता रहेगा।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें