फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Una News: लोकसभा से ज्यादा विधानसभा उपचुनाव के लिए धड़का समर्थकों का दिल

Wed, 05 Jun 2024 12:12 AM IST
शिमला ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, ऊना
विज्ञापन
विज्ञापन
ऊना। जिले में लोकसभा से ज्यादा विधानसभा उपचुनाव के परिणाम के लिए समर्थकों का दिल धड़कता रहा। मंगलवार सुबह से ही सोशल मीडिया पर मतदान परिणाम को लेकर समर्थक अपने-अपने तंत्र लड़ाकर जीत-हार का अपडेट लेते रहे। हालांकि जिला में लोकसभा चुनाव के साथ-साथ गगरेट और कुटलैहड़ विधानसभा क्षेत्र का उपचुनाव भी था, इसलिए अधिकांश समर्थक फोन कॉल्स, व्हाटसअप, टेलीग्राम, मैसेंजर आदि पर अपने प्रत्याशियों की मतगणना को लेकर रिकाॅर्ड जुटाते रहे।
विज्ञापन

वहीं, ऊना के इंदिरा मैदान पर मतगणना अनाउंसमेंट सुनने पहुंचे समर्थकों के फोन सुबह से दोपहर तक बजते रहे। यहां पर अधिकांश समर्थक उपचुनाव के लिए कुटलैहड़ और गगरेट विधानसभा क्षेत्र से संबंधित रहे। कोई अपने फोन से मैसेज कर साथियों को अपडेट देते रहे तो कोई फेसबुक, इंस्टाग्राम आदि सोशल मीडिया प्लेटफार्म पर मतगणना के परिणाम डालकर अपने फालोअर्स को जानकारी देता रहा। कुल मिलाकर पूरा दिन यह सिलसिला चलता रहा। मंगलवार को सोशल मीडिया पर ज्यादा पोस्ट भी चुनाव से संबंधित रहीं। युवाओं में नरेश कुमार, मंगल, हरिकेश, देवेंद्र सिंह, कमल ने बताया कि उपचुनाव को लेकर यहां ऊना पहुंचे हैं। वैसे संसदीय चुनाव में भी मतदान किया है, लेकिन ज्यादा फिक्र अपने विधानसभा क्षेत्र की है। इसके अपडेट के लिए भरी गर्मी में घर बैठे मित्र सज्जन फोन पर अपडेट ले रहे हैं। संवाद
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें