ऊना। दो युवक चंडीगढ़ से ऊना की ओर रवाना हो गए, जिन्हें बीनेवाल के समीप पकड़ लिया गया। दोनों युवक छात्र हैं। दोनों को स्वास्थ्य जांच के बाद बसदेहड़ा स्थित क्वारंटीन सेंटर भेज दिया गया है। जबकि संतोषगढ़ निवासी लकवा पीड़ित 85 वर्षीय महिला व उनका पोता लुधियाना में पैरालाइसिस का उपचार करवाकर मंगलवार को ऊना लौटे। दोनों की स्वास्थ्य जांच सीएचसी संतोषगढ़ द्वारा की गई इसके बाद उन्हें 14 दिन की होम क्वारंटीन का नोटिस दिया गया है। एसपी कार्तिकेयन गोकुलचंद्रन ने कहा कि मेडिकल इमरजेंसी मेें भी बाहर से आने वाले लोगों की जांच की जाएगी। इसके बाद ही उन्हें जिला में प्रवेश दिया जाएगा।