टाहलीवाल (ऊना)। सांसद मोबाइल स्वास्थ्य सेवा टीम ने बुधवार को पंडोगा स्थित निजी कंपनी में स्वास्थ्य शिविर लगाया। इस दौरान 60 कर्मचारियों का निशुल्क स्वास्थ्य परीक्षण किया गया। डॉ. प्रदीप कुमार, मुनीश, रुचि और निहाल सिंह के नेतृत्व में शिविर में कर्मचारियों के हीमोग्लोबिन, ब्लड शुगर, लिपिड प्रोफाइल, यूरिक एसिड और कैल्शियम जैसे महत्वपूर्ण परीक्षण किए गए। साथ ही सभी को उनकी रिपोर्ट के अनुसार उचित चिकित्सीय परामर्श दिया। इसके अलावा जरूरतमंदों को दवाइयां भी उपलब्ध करवाई गईं। शिविर में मौजूद कर्मचारियों और प्रबंधन ने इस पहल की प्रशंसा की। कहा कि औद्योगिक क्षेत्र में कार्यरत श्रमिकों के लिए इस तरह की सेवाएं समय-समय पर मिलना अत्यंत आवश्यक है ताकि वे स्वस्थ रहकर बेहतर ढंग से कार्य कर सकें। संवाद