पंडोगा (ऊना )। सांसद मोबाइल स्वास्थ्य सेवा टीम की ओर से सिंगा में स्वास्थ्य जांच शिविर का आयोजन किया गया। इसमें 75 मरीजों के स्वास्थ्य की जांच की गई। इनमें से 34 मरीजों के विभिन्न टेस्ट किए गए। इस दौरान मरीजों को दवाइयां और स्वास्थ्य संबंधी परामर्श भी निशुल्क प्रदान किया गया। इस अवसर पर डॉ. प्रदीप के नेतृत्व में टीम ने सेवाएं दीं, जबकि स्वास्थ्य कार्यकर्ताओं रुचि, मनीष एवं निहाल ने सहयोग प्रदान किया। स्थानीय लोगों ने इस जनहितकारी पहल के लिए सांसद अनुराग ठाकुर का आभार व्यक्त किया।