फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

वीरे हौंसला रख... रब सब ठीक करेगा, दिलासा दिलाते रहे दोस्त

विज्ञापन
गोबिंद सागर झील में हुए हादसे में इकलौते बेटे को खोने के बाद पिता राज कुमार को ढांढस बंधवाते साथ आ? - फोटो : Una
विज्ञापन
ऊना। वीरे हौसला रख... रब सब ठीक करेगा, शव गृह के बाहर मृतकों के परिजनों को दोस्त दिलासा दिलाते रहे। बनूड़ से आए युवक कृष्ण ने मृत शिवा के पिता अवतार को ढांढस बंधाया। अवतार मीडियाकर्मियों से बातचीत कर रहे थे, लेकिन भावुक हो गए।
विज्ञापन

बनूड़ से आए लोग शव ले जाने की प्रक्रिया में मशगूल रहे। जबकि गम डूबे परिजन कुछ नहीं कह पा रहे थे। दिल दहला देने वाले हादसे ने परिजनों को बुरी तरह झकझोड़ दिया है। सातों मृतक युवा गरीब परिवार से थे। मौत के बाद कुछ परिवार बेसहारा हो गए हैं। हादसे में दो बहनों का इकलौता भाई शिवा कुमार की मौत हो गई है।
राजकुमार का इकलौता बेटा विशाल भी हादसे में काल का ग्रास बन गया। लाल चंद के दो बेटे लाभ सिंह और रमन कुमार भी इस हादसे में शिकार हुए हैं। बच्चों की मौत से तीन परिवार बेसहारा हो गए हैं। एक ही परिवार में चार सदस्यों की मौत हुई है।
विज्ञापन

पार्षद भजन लाल ने हिमाचल और पंजाब सरकार से गरीब परिवारों की मदद की गुहार लगाई है। उन्होंने कहा कि मजदूरी कर जीवनयापन कर रहे सपने संजोए हुए यह परिवार बेसहारा हो गए हैं। सभी बच्चों के अच्छे भविष्य के लिए दिन-रात परिवार मेहनत कर रहे थे। अब बच्चे उनसे बिछुड़ गए हैं। पार्षद भजन ने बताया कि पवन को छोड़कर अन्य सभी युवा अविवाहित थे। पवन की तीन बेटियां हैं।
फिलहाल गांव से किसी को नहीं जाने देंगे यात्रा पर
बनूड़ के कृष्ण ने बताया कि यह घटना दुखद है। इस घटना से बनूड़ में मातम का माहौल है। फिलहाल वे इस तरह की यात्रा में किसी युवा को नहीं जाने देंगे। खासकर बच्चों पर फोकस रहेगा कि ऐसी यात्राओं में अकेले न जाएं। यह हादसा बनूड़वासियों के लिए गहरा सदमा है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें