लठियाणी में वॉलीबाल प्रतियोगिता में दिखाया दमखम
संवाद न्यूज एजेंसी
थानाकलां (ऊना)। शहीद भगत सिंह मेमोरियल क्लब लठियाणी के सौजन्य से वॉलीबाल प्रतियोगिता का शुभारंभ कुटलैहड़ के विधायक विवेक शर्मा ने किया। इस प्रतियोगिता में 20 टीमें भाग ले रही हैं। क्लब के प्रधान दिनेश शर्मा रिंकू ने बताया कि इस एक दिवसीय प्रतियोगिता में जिला ऊना के अलावा अन्य जिलों की टीमों के खिलाड़ी अपनी प्रतिभा दिखा रहे हैं। वॉलीबाल के जो मुकाबले खेले गए, उसमें हटली ने तनोह को दो एक से, मंथन की टीम ने मिट्ठू की टीम को दो शून्य से, अंब ने नाल्टी की टीम को दो शून्य एवं रिंकू ऊना ने बृजेश क्लब कुटलैहड़ को दो एक से पराजित किया। इस मौके पर शहीद भगत सिंह मेमोरियल क्लब के सदस्य रिंकू, अतुल, मंथन, शांतनु, रिशु, शशि, निक्कू, मोहित व अन्य सदस्य मौजूद रहे। इसके अलावा कुटलैहड़ कांग्रेस कमेटी के अध्यक्ष रामआसरा शर्मा, जिला परिषद सदस्य सत्या देवी, पंचायत समिति सदस्य जोगिंद्र देव आर्य, पंचायत वार्ड सदस्य सुरजीत सिंह, पूर्व प्रधान महेंद्र सिंह, कृषि सभा के प्रधान अश्विनी शर्मा भी प्रतियोगिता के दौरान मौजूद रहे। संवाद