नारायणबगड़। रैंस गांव में चल रहे प्रथम विश्व युद्ध वीर सेनानी क्रिकेट प्रतियोगिता में नागनी माता इलेवन रैंस तथा चोपता एकादश के बीच मुकाबला हुए। इसमें नागनी माता इलेवन रैंस की टीम विजयी रही।
शनिवार को नागनी माता इलेवन के कप्तान सूरज मेहरा ने टॉस जीतकर पहले बल्लेबाजी करने का निर्णय लिया। टीम ने पंद्रह ओवर में 4 विकेट खोकर 178 रन बनाए। जीत के लक्ष्य को हासिल करने उतरी चोपता एकादश की टीम 9 ओवर में 37 रनों पर ही ढेर हो गई। नागनी माता इलेवन के हिमांशु मैन ऑफ द मैच बने। उन्होंने 82 रनों की शानदार पारी खेली। संवाद