अंब(ऊना)। कैंब्रिज इंटरनेशनल स्कूल धुसाड़ा में शुक्रवार को अंडर-17 वर्ग की जिला स्तरीय तलवारबाजी प्रतियोगिता का आयोजन किया गया। प्रतियोगिता में जिलाभर के लगभग 30 खिलाडि़यों ने भाग लेकर अपनी प्रतिभा का प्रदर्शन किया। कार्यक्रम में चिंतपूर्णी कांग्रेस पार्टी के ब्लॉक अध्यक्ष रविंद्र शर्मा ने मुख्यातिथि के रूप में शिरकत की। इस दौरान डीएफए के महासचिव ओंकार शर्मा ने उपस्थित लोगों को तलवारबाजी खेल की बारीकियों और नियमों के बारे में जानकारी दी। प्रतियोगिता के परिणामों में लड़कों के फॉयल इवेंट में हर्षिल पटियाल ने प्रथम, विश्वजीत कुमार ने द्वितीय, रुद्राक्ष शर्मा ने तृतीय और राजवीर ने चतुर्थ स्थान प्राप्त किया। लड़कों में ओजस, आराध्या, रितेश और नवीन ने शानदार प्रदर्शन किया। सेबर स्पर्धा में जशन, तुषार, अखिलेश और समर विजेता रहे। लड़कियों के वर्ग में फॉयल स्पर्धा में आशिया, कबीरा, अश्मिता और कैरवी ने बाजी मारी। ईपी स्पर्धा में काश्वी, परिधि, रिद्धिमा और मन्नत ने अपनी कला का प्रदर्शन किया। वहीं सेबर स्पर्धा में सौम्य, आराध्या और संस्कृति सहित सभी प्रतिभागियों का प्रदर्शन सराहनीय रहा।
इस मौके पर स्कूल के एमडी संदीप पराशर, अंब कॉलेज के सहायक प्रो़ पवन पटियाल और हरियाणा के एनआईएस कोच तनुराज, ज्योति रत्न, ऋतु, वंदना और अनीता व अन्य मौजूद रहे। विद्यालय प्रबंधन ने सभी विजेता खिलाड़ियों को उनकी उपलब्धि पर बधाई दी।