फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Una News: वॉलीबाल में हरोली स्कूल ने नंगल कलां को हराया

Mon, 31 Aug 2026 11:25 AM IST
शिमला ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, ऊना
विज्ञापन
पीएम श्री राजकीय उत्कृष्ट वरिष्ठ माध्यमिक विद्यालय कन्या संतोषगढ़ में अंडर-19 छात्राओं की प्रति
विज्ञापन
संतोषगढ़ (ऊना)। नगर परिषद संतोषगढ़ स्थित राजकीय उत्कृष्ट वरिष्ठ माध्यमिक कन्या विद्यालय में रविवार को अंडर-19 बालिका जोनल खेलकूद प्रतियोगिता का आगाज हुआ।
विज्ञापन

प्रतियोगिता के पहले दिन वॉलीबाल में हरोली ब्लॉक से हरोली स्कूल की टीम ने नंगल कलां की टीम को पराजित किया। ऊना ब्लॉक में कुठारकलां की टीम ने जाखेड़ा और अजौली की टीम ने रॉकफोर्ड की टीम को हराकर अगले दौर में जगह बनाई।

कबड्डी के हरोली ब्लॉक के मुकाबलों में बीटन की टीम ने दुलेहड़ को, जबकि गोंदपुर जयचंद की टीम ने गुरपलाह की टीम को हराया। बैडमिंटन में ईसपुर की टीम ने पोलियां बीत को तथा पालकवाह की टीम ने पूवोवाल की टीम को पराजित किया।
विज्ञापन

तीन दिवसीय इस प्रतियोगिता में ऊना-हरोली जोन के विभिन्न वरिष्ठ माध्यमिक विद्यालयों की 29 टीमों की खिलाड़ी छात्राएं अलग-अलग खेल स्पर्धाओं में अपनी प्रतिभा का प्रदर्शन करेंगी। प्रतियोगिता के शुभारंभ अवसर पर विद्यालय परिसर में खिलाड़ियों में खासा उत्साह देखने को मिला।
प्रतियोगिता का शुभारंभ पर उपनिदेशक प्रारंभिक शिक्षा विभाग सोमलाल धीमान ने बतौर मुख्य अतिथि शिरकत की। खिलाड़ी छात्राओं ने मार्च पास्ट के माध्यम से अनुशासन, एकता और खेल भावना का परिचय दिया।
सोमलाल धीमान ने खिलाड़ी छात्राओं को शुभकामनाएं देते हुए कहा कि खेल केवल पदक जीतने या प्रतियोगिता में प्रथम स्थान हासिल करने तक सीमित नहीं हैं।
विद्यालय की प्रधानाचार्या डॉ. स्नेह लता ने मुख्य अतिथि और सभी अतिथियों का स्वागत करते हुए प्रतियोगिता के सफल आयोजन की शुभकामनाएं दीं। उन्होंने कहा कि विद्यालय छात्राओं के सर्वांगीण विकास के लिए शिक्षा के साथ खेल गतिविधियों को भी विशेष महत्व देता है। उन्होंने सभी खिलाड़ी छात्राओं से खेल भावना के साथ प्रतियोगिता में भाग लेने का आह्वान किया।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें