फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Una News: सड़क सुरक्षा और नशा से मुक्ति के लिए दौड़ा हरोली

Tue, 29 Apr 2025 07:05 AM IST
शिमला ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, ऊना
विज्ञापन
सड़क सुरक्षा और नशा मुक्ति जागरूकता मैराथन को हरी झंड़ी दिखाते उपमुख्यमंत्री मुकेश अ​ग्निहोत्री
विज्ञापन
ऊना। राज्य स्तरीय हरोली उत्सव के तहत सोमवार को सड़क सुरक्षा और नशा मुक्ति जागरूकता के लिए आयोजित मैराथन में करीब 200 बच्चों ने भाग लिया। इस कार्यक्रम का उद्घाटन उप मुख्यमंत्री मुकेश अग्निहोत्री ने किया। उन्होंने मैराथन को हरी झंडी दिखाकर रवाना किया। यह दौड़ हिमाचल प्रदेश का सबसे लंबे हरोली रामपुर पुल पर आयोजित की गई।
विज्ञापन

मैराथन में लड़के और लड़कियों के जूनियर और सीनियर वर्गों में प्रतिस्पर्धा हुई। लड़कों के जूनियर वर्ग में कृष्ण ने पहला, रितिक ने दूसरा और पुनीत कुमार ने तीसरा स्थान प्राप्त किया। वहीं, लड़कियों के जूनियर वर्ग में दिव्या पहले, रितिका वर्मा दूसरे और पलक तीसरे स्थान पर रहीं। सीनियर वर्ग में लड़कों में सरबजोत ने पहला, सौरभ ने दूसरा और अरुण ने तीसरा स्थान प्राप्त किया। लड़कियों के सीनियर वर्ग में ज्योति बाला ने पहला, रवीना ने दूसरा और निधि ने तीसरा स्थान हासिल किया।
उपमुख्यमंत्री ने मैराथन के विजेताओं को नकद पुरस्कार दिए। 24 विजेताओं को कुल 25,000 रुपए के नकद पुरस्कार प्रदान किए गए। इस अवसर पर डॉ. आस्था अग्निहोत्री, उप मंडल अधिकारी विशाल शर्मा, क्षेत्रीय परिवहन अधिकारी अशोक कुमार कलसी, जिला खेल एवं युवा सेवाएं अधिकारी उत्तम डोड, स्थानीय पंचायतों के प्रतिनिधि सुभद्रा चौधरी, रमना देवी सहित बड़ी संख्या में स्थानीय निवासी उपस्थित रहे।
विज्ञापन


नशे के खिलाफ सख्त कानून बना रही सरकार : अग्निहोत्री
उप मुख्यमंत्री मुकेश अग्निहोत्री ने कहा कि हम नशा मुक्त ऊना-नशा मुक्त हिमाचल बनाने के लिए प्रतिबद्धता से काम कर रहे हैं। राज्य सरकार नशे के खिलाफ सख्त कानून बना रही है और समाज को नशामुक्त बनाने के लिए निरंतर जागरूकता अभियान चला रही है। उन्होंने कहा कि हरोली उत्सव का इस बार का थीम ‘नशा निवारण’ है और हरोली से नशे के खिलाफ आंदोलन को और बल मिला है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें