फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

शोभायात्रा के साथ हरोली उत्सव का शानदार आगाज

Fri, 29 Apr 2016 12:01 AM IST
ब्यूरो/अमर उजाला/ऊना
विज्ञापन
हरोली उत्सव में शोभायात्राके दारान सीएम। - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन
भव्य शोभायात्रा और ढोल नगाड़ों की थाप पर जबरदस्त जन उल्लास के साथ वीरवार को तीन दिवसीय हरोली उत्सव का आगाज हो गया। परंपरागत वाद्य यंत्रों की मधुर धुनों और ढोल नगाड़ों की थाप पर लोकनर्तक थिरकते हुए शोभायात्रा में जहां उल्लास भर रहे थे, वहीं ब्रॉसबैंड, पाइप बैंड, होमगार्ड बैंड, गतका दल भी लोगों के आकर्षण का केंद्र बने हुए थे। मुख्यमंत्री वीरभद्र की अगुवाई में शोभायात्रा शुरू हुई।
विज्ञापन


एक खुली जीप में मुख्यमंत्री वीरभद्र सिंह के साथ उद्योग मंत्री मुकेश अग्निहोत्री, गगरेट के विधायक और ऑल इंडिया कांग्रेस कमेटी के सचिव राकेश कालिया, जिला कांग्रेस अध्यक्ष एडवोकेट वीरेंद्र धर्माणी तथा हरोली ब्लॉक कांग्रेस अध्यक्ष रणजीत राणा सवार थे। शोभायात्रा में पगड़ियों, चुनरियों और परंपरागत परिधानों से सुसज्जित सैकड़ों इलाकावासी भी शामिल थे। शोभायात्रा जब उत्सव स्थल कांगड़ पहुंची तो कार्यकर्ताओं ने ढोल की थाप पर जमकर भंगड़ा भी डाला। इस अवसर पर भारी संख्या में कांग्रेसी कार्यकर्ता मौजूद रहे। मुख्यमंत्री ने शोभायात्रा के बाद प्रदर्शनियों का अवलोकन किया तथा कार्यक्रम में संगीत का लुत्फ उठाया।
विज्ञापन
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें