फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

मेहनत ही जीवन का मूल मंत्र : डॉ. राजेंद्र

विज्ञापन
विज्ञापन
हरोली कालेज के नए परिसर में शुरू हुआ इंडक्शन प्रोग्राम
विज्ञापन

संवाद न्यूज एजेंसी
हरोली/ऊना। राजकीय महाविद्यालय हरोली के नए परिसर में बीएससी, बीकॉम, बीए और बीबीए पाठ्यक्रमों के नवप्रवेशी विद्यार्थियों के लिए इंडक्शन (परिचय) प्रोग्राम का आयोजन किया गया। महाविद्यालय के नए प्राचार्य डॉ. राजेंद्र कुमार ने कार्यभार संभालते हुए विद्यार्थियों से संवाद किया। प्राचार्य डॉ. कुमार ने विद्यार्थियों को मेहनत को जीवन का मूल मंत्र मानते हुए समय का सदुपयोग कर भविष्य निर्माण की प्रेरणा दी। साथ ही उन्होंने नशे से दूर रहकर सकारात्मक और स्वस्थ जीवन शैली अपनाने का आह्वान किया। कार्यक्रम में विभिन्न क्लबों एवं सोसाइटी के प्रभारियों ने विद्यार्थियों को आगामी गतिविधियों और छात्रवृत्तियों की जानकारी दी। प्रो. कैप्टन सोनिका सैनी ने नए प्राचार्य को बधाई देते हुए सभी का स्वागत किया। समापन पर प्रो. आरएस डढवाल ने प्राचार्य और विद्यार्थियों का धन्यवाद ज्ञापित किया। इस अवसर पर प्रो. गुरबख्श राय, डॉ. सुमित शर्मा, डॉ. शकुंतला राणी, प्रो. कल्पना शर्मा, प्रो. बिंदिया चंदेल, डॉ. ऋचा शर्मा, प्रो. ज्योति शर्मा और अंजलि सहित महाविद्यालय का समस्त स्टाफ उपस्थित रहा।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें