फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Una News: नीलगाय को बचाने के चक्कर में ट्रक पलटा

विज्ञापन
विज्ञापन
बड़ूही के पास मंगलवार देर रात हुआ हादसा
विज्ञापन


संवाद न्यूज एजेंसी

बड़ूही (ऊना)। उपमंडल बंगाणा के तहत आने वाली बड़ूही-सोहारी-टकोली-बंगाणा सड़क पर मंगलवार देर रात करीब दो बजे एक ट्रक हादसे का शिकार हो गया। ट्रक चौकीमन्यार के पास पहाड़ी से टकराकर बीच सड़क में पलट गया, जिससे कुछ समय के लिए यातायात बाधित हो गया। गनीमत रही कि हादसे में ट्रक चालक सुनील कुमार निवासी गांव खुराड़ी, तहसील घुमारवीं, जिला बिलासपुर को किसी प्रकार की चोट नहीं आई।चालक सुनील कुमार के अनुसार वह ट्रक में गत्ता लादकर जम्मू से लाहौल-स्पीति की ओर जा रहा था। जैसे ही वह चौकीमन्यार के पास पहुंचा, अचानक ट्रक के सामने नीलगाय आ गई। जानवर को बचाने के प्रयास में चालक ने ब्रेक लगाया, जिससे ट्रक स्किड होकर सीधे पहाड़ी से टकराया और सड़क पर पलट गया। हादसे के वक्त सड़क पर कोई अन्य वाहन नहीं था अन्यथा स्थिति गंभीर हो सकती थी। केवल ट्रक को क्षति पहुंची है। पुलिस चौकी इंचार्ज अशोक कुमार का कहना है कि सूचना मिलते ही पुलिस मौके पर पहुंची और ट्रक में लोड सामान को दूसरे ट्रक में शिफ्ट करवाया गया। इसके बाद पलटे हुए ट्रक को सड़क से हटाकर आवाजाही को दोबारा सुचारु किया गया।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें