बैडमिटंन प्रतियोगिता के प्रतिभागियों को सम्मानित करते हुए।स्रोत स्वयं
- फोटो : लंभुआ कोतवाली परिसर में रखे पटाखे।
योग प्रतियोगिता में हमीरपुर की निधि पहले स्थान पर रही
अंडर-19 राज्य स्तरीय इंडोर महिला खेलकूद प्रतियोगिता संपन्न
संवाद न्यूज एजेंसी
ऊना। राजकीय उत्कृष्ट कन्या वरिष्ठ माध्यमिक पाठशाला ऊना में खेली जा रही अंडर-19 राज्य स्तरीय इंडोर महिला खेलकूद प्रतियोगिता के आखिरी दिन कई मुकाबले हुए। बैडमिंटन के फाइनल मुकाबले में हमीरपुर ने कांगड़ा की टीम को शिकस्त दी। वहीं, योग प्रतियोगिता में हमीरपुर की निधि डोगरा पहले, बिलासपुर की दिव्या चंदेल दूसरे, सिरमौर की अंशिका तीसरे और कांगड़ा की नेहा चौथे स्थान पर रहीं। आर्टिस्ट सिंगल (कलात्मक एकल) प्रतियोगिता में हमीरपुर की निधि डोगरा पहले, बिलासपुर की सान्वी ठाकुर दूसरे और सिरमौर की महक तीसरे स्थान पर रहीं। डबल में हमीरपुर की हीना कुमारी और सिखा की जोड़ी विजेता और बिलासपुर की सान्वी ठाकुर और अंजली ठाकुर की जोड़ी उपविजेता रही। रिद्धिमिक के डबल वर्ग में बिलासपुर की सान्वी ठाकुर और अंजली ठाकुर की जोड़ी पहले, शिमला की श्रदा और अनिषा की जोड़ी दूसरे और कांगड़ा की रिद्धिमा और आरुषि की जोड़ी तीसरे स्थान पर रही। समापन समारोह में मुख्यातिथि के रूप में पूर्व विधायक सतपाल रायजादा ने शिरकत की। उन्होंने सभी विजेता और उपविजेता टीमों को सम्मानित किया। इस दौरान सांस्कृतिक कार्यक्रमों का भी आयोजन किया गया। मौके पर कई स्कूलों के अध्यापक मौजूद रहे। संवाद