फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Una News: प्रतिबंधित पॉलिथीन के इस्तेमाल पर वसूला 9500 रुपये जुर्माना

विज्ञापन
बंगाणा में खाद्य नागरिक आपूर्ति विभाग की टीम  औचक निरीक्षण करते हुए।संवाद
विज्ञापन
विभागीय अधिकारियों की कार्रवाई से दुकानदारों में मचा हड़कंप
विज्ञापन

संवाद न्यूज एजेंसी
बंगाणा (ऊना)। जिला नियंत्रक खाद्य नागरिक आपूर्ति एवं उपभोक्ता ऊना राजीव शर्मा के नेतृत्व में तथा विभागीय निरीक्षक नरेश कुमार की अगुवाई में बंगाणा के बाजार में औचक निरीक्षण किया। बाजार में विभागीय अधिकारियों के एकाएक निरीक्षण टीम को देखकर दुकानदारों में हड़कंप मच गया। निरीक्षण के दौरान सब्ज़ी विक्रेताओं, फास्ट फूड विक्रेताओं, होटल-ढाबों एवं दुकानदारों की ओर से प्रतिबंधित पॉलिथीन कैरी बैग के उपयोग के मामलों में कार्रवाई की गई। टीम की ओर से मौके पर 9500 रुपये की संयुक्त जुर्माना राशि वसूल की गई। विभागीय निरीक्षक नरेश कुमार ने सभी दुकानदारों को स्पष्ट हिदायत दी कि वे भविष्य में प्रतिबंधित पॉलिथीन का उपयोग न करें। केवल सरकार की ओर से निर्धारित मानकों के अनुकूल पैकिंग सामग्री का ही प्रयोग करें। साथ ही होटल, ढाबा, चिकन शॉप और फास्ट-फूड विक्रेताओं को यह भी निर्देश दिए गए कि वे अपने व्यवसाय में केवल व्यावसायिक गैस सिलिंडर (19 किलोग्राम) का ही प्रयोग करें। जिला नियंत्रक राजीव शर्मा ने बताया कि यह अभियान आगे भी इसी प्रकार नियमित रूप से जारी रहेगा। उन्होंने दुकानदारों को नियमों के तहत कानून में रहकर ही कारोबार करने के निर्देश दिए। संवाद
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें