फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

नंगल के बरमला में आधा दर्जन झुग्गियां राख

Fri, 14 Apr 2017 10:25 PM IST
ब्यूरो/अमर उजाला/नंगल
विज्ञापन
- फोटो : अमर उजाला ब्यूरो
विज्ञापन
क्षेत्र के समीपवर्ती गांव बरमला में भीषण अग्निकांड में प्रवासी मजदूरों की करीब आधा दर्जन झुग्गियां जलकर राख हो गई हैं। अग्निकांड में पीड़ित परिवारों का सारा घरेलू सामान, मोबाइल फोन, नकदी सहित अन्य कीमती सामान आग की भेंट चढ़ गया।
विज्ञापन


पुलिस ने मामले की जांच शुरू कर दी है। जानकारी के मुताबिक शुक्रवार सुबह करीब सात बजे बरमला के समीप रहने वाले प्रवासी मजदूरों की झुग्गियों में अचानक आग भड़क गई। आग ने देखते ही देखते विकराल रूप धारण कर लिया। आग इतनी भयानक थी कि उसे बुझाना मुश्किल हो गया। देखते ही देखते प्रवासियों के आशियाने उनकी आंखों के सामने जल गए। बताया जा रहा है कि प्रवासियों की झुग्गियों में खाना बनाया जा रहा था कि तभी एक झुग्गी से निकली एक चिंगारी की वजह से यह घटना पेश आई।

उधर, समाजसेवकों विक्रम, केवल कृष्ण, जगत सैणी सहित अन्यों ने प्रशासन से प्रवासियों को मुआवजा दिए जाने की मांग की है। अग्निकांड में दिनेश कुमार, दुखी राम, विनोद साहनी, वाखू साहनी सहित अन्य प्रवासियों का हजारों का नुकसान आंका गया है। नंगल थाना प्रभारी पवन कुमार ने बताया कि पुलिस मामले की जांच कर रही है।
विज्ञापन
विज्ञापन
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें