फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Una News: 50 से 60 आयु वर्ग में गुरपाल और मीनाक्षी बने विजेता

विज्ञापन
विज्ञापन
भरवाईं (ऊना)। राजकीय वरिष्ठ माध्यमिक विद्यालय बाथू टिपरी में सोशल वेलफेयर एंड अवेकनिंग सोसायटी बाथू टिपरी की ओर से वॉकथॉन कार्यक्रम का आयोजन किया गया। इसमें 40 वर्ष से अधिक आयु वर्ग के महिला और पुरुषों ने हिस्सा लेकर फिटनेस का परिचय दिया। इसमें करीब 70 प्रतिभागियों ने हिस्सा लिया। प्रतियोगिता में विभिन्न आयु वर्गों के प्रतिभागियों को पांच किलोमीटर और आठ किलोमीटर की दूरी तय करनी थी। 60 वर्ष से ऊपर के पुरुष वर्ग में दिल्ली से आए राकेश शर्मा ने प्रथम स्थान प्राप्त किया। महिलाओं में अंजना देवी पहले स्थान पर रही। 50 से 60 आयु के पुरुष वर्ग में गुरपाल और महिला वर्ग में मीनाक्षी शर्मा विजेता रहीं। 40 से 50 वर्ष के आयु वर्ग में पुरुषों में सुरिंदर शर्मा और महिलाओं में भावना शर्मा ने पहला स्थान पाया। कार्यक्रम के मुख्य अतिथि मान सिंह राणा ने प्रतिभागियों को मेडल पहनाकर सम्मानित किया। -संवाद
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें