राजकीय महाविद्यालय चौकी मनियार में आज बी० एल० ओ० हेल्प डेस्क के माध्यम से 18 वर्ष आयु वर्ग के छ
18 वर्ष की आयु पूर्ण कर चुके विद्यार्थियों का किया पंजीकरण
जोल (ऊना)। भारत निर्वाचन आयोग के निर्देशानुसार 41 चिंतपूर्णी विधानसभा निर्वाचन क्षेत्र के तहत राजकीय महाविद्यालय चौकी मन्यार व बंगाणा में बीएलओ हेल्प डेस्क के माध्यम से 18 वर्ष आयु वर्ग के लिए विशेष कैंप लगाया गया। इसमें उन विद्यार्थियों का मार्गदर्शन किया गया, जो मतदाता सूची में पंजीकृत नहीं। बीएलओ हेमराज साहनी नए मतदाताओं के पंजीकरण के लिए विशेष रूप से उपस्थित हुए। महाविद्यालय के निर्वाचन साक्षरता क्लब के नोडल अधिकारी डॉ. रामकुमार नेगी एवं क्लब के अंबेसडर अंजली एवं अनीता देवी ने महाविद्यालय के योग्य विद्यार्थियों को मतदाता सूची में नाम दर्ज करवाने के लिए आवेदन करने को प्रोत्साहित किया। नोडल अधिकारी डॉक्टर नेगी ने कहा कि चौकी मन्यार व बंगाणा काॅलेज में 18 वर्ष की आयु पूर्ण कर चुके विद्यार्थियों के लिए मतदाता पंजीकरण के लिए बीएलओ हेल्प डेस्क लगाए गए ताकि सभी पात्र विद्यार्थी अपना नाम फोटो युक्त मतदाता सूची में दर्ज करवा सकें। इस क्रम में आज महाविद्यालय के पात्र चार विद्यार्थियों ने नए मतदाता के रूप में मतदाता सूची में अपना नाम पंजीकृत करने के लिए आवेदन किया।