फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Una News: स्कूलों में राष्ट्र एकता और अखंडता की दिलाई शपथ

विज्ञापन
राजकीय महाविद्यालय चौकी मनिहार की संविधान दिवस  पर आयोजित सेमिनार के प्रतिभागियों को सम्मानित क
विज्ञापन
संविधान दिवस : सामाजिक कुरीतियों और कानून की विभिन्न धाराओं की दी जानकारी
विज्ञापन

भाषण में तनु ठाकुर और क्विज में वासु शर्मा की टीम रही अव्वल
संवाद न्यूज एजेंसी
ऊना। जिलाभर में संविधान दिवस पर विभिन्न कार्यक्रम आयोजित किए गए। अतिरिक्त उपायुक्त महेन्द्र पाल गुर्जर ने मंगलवार को लघु सचिवालय परिसर ऊना में कर्मचारियों और अधिकारियों को राष्ट्र की एकता और अखंडता सुनिश्चित करने वाली बंधुता को बढ़ाने लिए संविधान को आत्म अर्पित करने की शपथ दिलाई। राजकीय उत्कृष्ट महाविद्यालय ऊना की राष्ट्रीय सेवा योजना इकाई की ओर से संविधान दिवस मनाया गया। समारोह की मुख्यातिथि प्राचार्य डाॅ. मीता शर्मा और विशिष्ट अतिथि सीनियर सिविल जज अनीता शर्मा रहीं। अनीता शर्मा ने अपने व्याख्यान में भारतीय कानून के विभिन्न पहलुओं और ज़िला विधिक सेवा प्राधिकरण के बारे में स्वयंसेवियों को अवगत करवाया। कार्यक्रम में अधिवक्ता सुमैधा शर्मा ने विभिन्न सामाजिक कुरीतियों तथा उनसे संबंधित कानून की विभिन्न धाराओं के बारे में जानकारी दी। उपमंडल बंगाणा क्षेत्र में संविधान दिवस पर एसडीएम बंगाणा सोनू गोयल की ओर से अधिकारियों और कर्मचारियों को भारतीय संविधान के प्रति कर्तव्य निष्ठा, सांविधानिक मूल्यों की रक्षा और संविधान के अनुसार कार्य करने की शपथ दिलाई गई। राजकीय वरिष्ठ माध्यमिक विद्यालय दियाड़ा में संविधान दिवस के उपलक्ष्य में कार्यक्रम का आयोजन किया गया। प्रार्थना सभा में राजनीति शास्त्र प्रवक्ता अमन शर्मा ने विद्यार्थियों को बताया कि संविधान का निर्माण कैसे हुआ, किसने किया और हमारे संविधान निर्माताओं ने किन-किन देशों के संविधान का अध्ययन करके एक अद्भुत संविधान का निर्माण किया। राजकीय महाविद्यालय चौकी मन्यार की राजनीतिक विज्ञान विभाग की ओर से संविधान दिवस के उपलक्ष्य पर सेमिनार का आयोजन किया गया। राजनीति विज्ञान विभाग के अध्यक्ष डॉ. रामकुमार नेगी ने भारतीय संविधान की प्रस्तावना एवं महत्व पर विस्तृत प्रकाश डाला। अटल बिहारी वाजपेयी उत्कृष्ट राजकीय महाविद्यालय बंगाणा में राजनीति विज्ञान विभाग की ओर से राष्ट्रीय संविधान दिवस का आयोजन किया गया। कार्यक्रम के मुख्य अतिथि महाविद्यालय के प्राचार्य डॉ. रमेश ठाकुर थे। जबकि, समारोह की अध्यक्षता राजनीति विज्ञान विभाग के विभागाध्यक्ष प्रोफेसर सिकंदर नेगी ने की। महाविद्यालय के स्टाफ एवं छात्रों को भारतीय संविधान की प्रस्तावना की शपथ दिलवाई। इस अवसर पर विभिन्न प्रकार की शैक्षिक और सांस्कृतिक गतिविधियां आयोजित की गईं। इनमें क्विज, भाषण प्रतियोगिता, सेमिनार, चित्रलेखा प्रतियोगिता, पैनल डिस्कशन, देशभक्ति पर आधारित नृत्य और पारंपरिक लोक नृत्य शामिल थे। भाषण में प्रथम स्थान पर तनु ठाकुर, द्वितीय स्थान तन्वी और तृतीय स्थान बसु शर्मा ने प्राप्त किया। क्विज प्रतियोगिता में वासु शर्मा की टीम ने प्रथम स्थान, काजल की टीम ने द्वितीय स्थान और नवीन की टीम ने तृतीय स्थान प्राप्त किया। सेमिनार में तान्या शर्मा और अंकित मनकोटिया ने संविधान पर अपने विचार प्रस्तुत किए, जबकि पैनल डिस्कशन का विषय ‘संविधान और भविष्य की चुनौतियां’ था। इसमें छात्रों ने बढ़-चढ़कर अपनी राय व्यक्त की। इस अवसर पर श्वेता, शिवानी, खुशबू, महक, तन्वी, तनिया मेहता, साक्षी ने सांस्कृतिक रंगारंग कार्यक्रम प्रस्तुत किया। राजकीय उत्कृष्ट महाविद्यालय दौलतपुर चौक में राजनीति विज्ञान विभाग एवं रोवर रेंजर यूनिट के संयुक्त तत्वावधान में संविधान दिवस का आयोजन हर्षोल्लास के साथ किया गया। इस उपलक्ष्य पर छात्रों के लिए भाषण-प्रतियोगिता एवं प्रश्नोत्तरी प्रतियोगिता का आयोजन किया गया। भाषण में संविधान से संबंधित अनेक विषयों पर छात्रों की ओर से अपने विचार प्रकट किए गए। प्रश्नोत्तरी प्रतियोगिता में छात्रों ने संविधान से संबंधित विभिन्न प्रश्नों का उत्तर दिया। प्राचार्य डॉ. युद्धवीर सिंह पटियाल ने छात्रों का मार्गदर्शन करते हुए कहा कि सभी को इस तरह के कार्यक्रमों में भाग लेना चाहिए ताकि छात्र पढ़ाई के साथ साथ इन विषयों का व्यावहारिक अनुकरण करके अच्छे एवं जागरूक नागरिक बन सकें। सांविधानिक मूल्यों के प्रति वचनबद्धता की शपथ ग्रहण भी करवाई। राजकीय उत्कृष्ट महाविद्यालय अंब में राष्ट्रीय सेवा योजना इकाई ने नेहरू युवा केंद्र जिला ऊना के सहयोग से संविधान दिवस धूमधाम के साथ मनाया। भाषण में 11 प्रतिभागियों ने हिस्सा लिया। प्रथम स्थान पर विनय शर्मा, द्वितीय स्थान पर पल्लवी और तृतीय स्थान पर अभिषेक शर्मा रहा। सभी विजेताओं को मुख्यातिथि प्रो. दर्शन कुमार की ओर से स्मृति चिह्न के साथ सम्मानित किया गया।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें