फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Una News: स्कूलों में अनुपस्थित बच्चों के अभिभावकों से मिलेंगे सरकारी अध्यापक

विज्ञापन
विज्ञापन
शिक्षा विभाग के आदेश, बच्चों को प्रतिदिन स्कूल भेजने का करें आग्रह
विज्ञापन

परीक्षाएं उत्तीर्ण कर चुके बच्चों का डाटा यू डाइस पोर्टल पर करना होगा अपलोड
संवाद न्यूज एजेंसी

ऊना। जिला शिक्षा विभाग ने पाठशाला प्रमुखों को निर्देश दिए कि सभी बच्चों का निरंतर रूप से पाठशाला में आना सुनिश्चित किया जाए। विभाग ने कहा कि जो बच्चे अभी भी पाठशाला से अनुपस्थित चल रहे हैं, उनके अभिभावकों को व्यक्तिगत रूप से मिलें व बच्चों को प्रतिदिन स्कूल भेजने का आग्रह करें। इससे सभी बच्चों की पढ़ाई सुचारू रूप से शुरू की जा सके। इसके अलावा जो बच्चे पिछली कक्षा को उत्तीर्ण कर अगली कक्षा में पहुंचे हैं, उनका डाटा यू डाइज पोर्टल पर जल्द से जल्द अपलोड करना होगा। इससे सभी बच्चों की हाजिरी स्मार्ट उपस्थिति एप के माध्यम से दर्ज हो पाएगी। विभाग ने कहा कि अध्यापक स्वयं भी एप के माध्यम से अपनी हाजिरी प्रतिदिन दर्ज करना सुनिश्चित करें।
उपनिदेशक प्रारंभिक शिक्षा विभाग सोमलाल धीमान ने बताया कि बच्चों को प्रतिदिन शुरू के दो घंटों में हिंदी, अंग्रेजी व गणित की बुनियादी क्षमताओं को सुदृढ़ बनाने का प्रयास करें। बच्चों के ज्ञान को परखने के साथ कमजोर बच्चों पर शुरू से ही ध्यान केंद्रित करें। सोमलाल ने कहा कि शिक्षक निदानात्मक शिक्षण पर जोर दें। जिन बच्चों का अधिगम स्तर कमजोर है, शिक्षक उन बच्चों के साथ अधिक से अधिक समय बिताएं। कक्षाओं का संचालन समूहों में करें ताकि बच्चों को समूहों में सीखने का मौका मिले और बच्चों के अधिगम स्तर के हिसाब से समूह बनाएं। सभी प्राथमिक शिक्षक यह सुनिश्चित करें कि प्रतिदिन छुट्टी से एक घंटा पूर्व सभी बच्चों को पहाड़ों का अभ्यास करवाएं व कक्षा दूसरी के बच्चों को पांच तक, कक्षा तीसरी को 10 तक, कक्षा चौथी को 15 तक और कक्षा पांचवीं तक के बच्चों को 20 तक पहाड़े आने चाहिए।
विज्ञापन
विज्ञापन

उपनिदेशक ने कहा कि समस्त पाठशाला प्रमुख अपने संस्थान में पुस्तकालयों का निर्माण करवाएं। बच्चों को पाठ्यक्रम के अतिरिक्त स्वयं पठन के लिए प्रेरित करने के लिए पाठशालाओं में पुस्तकों की प्रदर्शनी लगाना सुनिश्चित करें। कहा कि पाठशाला में पुस्तकालय में जो भी पुस्तकें होंगी उनकी सूची बनाकर लगाएं और उन्हें बच्चों को पढ़ने के लिए जारी करें। जारी पुस्तकों का रिकाॅर्ड रजिस्टर में माध्यम से रखना सुनिश्चित करें।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें