फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

लावारिस पशुओं के लिए ठोस नीति बनाए सरकार : सीताराम

Mon, 21 Sep 2026 10:14 AM IST
शिमला ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, ऊना
विज्ञापन
विज्ञापन
मुबारिकपुर (ऊना)। राष्ट्रीय किसान मोर्चा अध्यक्ष ठाकुर सीताराम ने प्रदेश के मुख्यमंत्री सुखविंद्र सिंह सुक्खू से लावारिस पशुओं को लेकर एक ठोस और प्रभावी नीति बनाने की मांग की है। सीताराम ने कहा कि लावारिस पशुओं की बढ़ती संख्या एक ओर किसानों की फसलों को बर्बाद कर रही है, वहीं दूसरी ओर सड़कों पर घूमते ये पशु दुर्घटनाओं को न्योता दे रहे हैं। उन्होंने पशुओं पर बढ़ रहे अत्याचारों पर चिंता व्यक्त करते हुए कहा कि लोग लावारिस पशुओं पर अत्याचार करके उन्हें लहूलुहान कर रहे हैं। तेज रफ्तार वाहनों की चपेट में आकर भी कई पशु घायल हो रहे हैं। सरकार की ओर से हरसंभव कोशिशों के बावजूद लोग गोवंश को लावारिस छोड़ रहे हैं। उन्होंने मुख्यमंत्री से मांग की है कि किसानों को पारंपरिक रूप से बैलों से हल चलाने के लिए प्रोत्साहित किया जाए, ताकि इस समस्या पर अंकुश लगाया जा सके। संवाद
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें