भाजपा नेत्री लक्ष्मी जरियाल ने सहारा योजना को लेकर प्रदेश की कांग्रेस सरकार से स्थिति स्पष्ट करने की मांग की है। उन्होंने कहा कि 27 अगस्त को विधानसभा में सरकार की ओर से सहारा योजना बंद न करने की बात कही गई है। सरकार को यह भी स्पष्ट करना चाहिए कि योजना के पात्र लाभार्थियों को समय पर आर्थिक सहायता मिल रही है या नहीं और योजना से जुड़ी कमियों को कब तक दूर किया जाएगा। जरियाल ने कहा कि जनता को बार-बार की घोषणाओं और कागजी दावों के बजाय धरातल पर राहत चाहिए। यदि सरकार ने योजना को जारी रखने का निर्णय लिया है तो पात्र लोगों को इसका लाभ नियमित रूप से मिलना भी सुनिश्चित किया जाना चाहिए।
उन्होंने चलेट गांव के पुल की स्थिति पर भी सवाल उठाते हुए कहा कि पुल पर बने गड्ढों में मिट्टी भर देना समस्या का स्थायी समाधान नहीं है। उन्होंने कहा कि बारिश के दौरान मिट्टी बह जाएगी और कुछ समय बाद गड्ढे फिर उसी स्थिति में आ जाएंगे।