फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

सरकार ने कर्ज लेने के मामले में नया रिकॉर्ड बनाया : राजेंद्र

Thu, 18 Jun 2026 07:12 AM IST
शिमला ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, ऊना
विज्ञापन
विज्ञापन
ऊना। भाजपा के मुख्य प्रवक्ता एवं पूर्व विधायक राजेंद्र राणा ने कहा कि कांग्रेस की स्थिति इतनी कमजोर हो चुकी है कि जो व्यक्ति सरकार को सही सलाह देता है या जनता से किए गए वादों को पूरा करने की बात करता है, वह मुख्यमंत्री और कांग्रेस नेतृत्व को अपना विरोधी दिखाई देने लगता है। बुधवार को भाजपा कार्यालय ऊना में पत्रकार वार्ता को संबोधित करते हुए राणा ने प्रदेश सरकार पर कई गंभीर आरोप लगाए। राणा ने कहा कि वर्तमान सरकार ने कर्ज लेने के मामले में नया रिकॉर्ड कायम किया है। उन्होंने दावा किया कि कांग्रेस सरकार के सत्ता में आने से पहले तक हिमाचल प्रदेश पर विभिन्न सरकारों का कुल कर्ज लगभग 62 हजार करोड़ रुपये था जबकि वर्तमान सरकार ने अपने लगभग साढ़े तीन वर्ष के कार्यकाल में ही करीब 41 हजार करोड़ रुपये का कर्ज ले लिया है। उन्होंने सवाल उठाते हुए कहा कि प्रदेश में विकास कार्यों की गति लगभग ठप दिखाई दे रही है, ऐसे में जनता यह जानना चाहती है कि लिया गया कर्ज आखिर खर्च कहां किया जा रहा है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें