फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Una News: शिवांश शर्मा ने बॉक्सिंग चैंपियनशिप में जीता स्वर्ण पदक

Thu, 18 Jun 2026 07:07 AM IST
शिमला ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, ऊना
विज्ञापन
स्वर्ण विजेता शिवांश शर्मा अपने दोनों कोचों के साथ। स्त्रोत : खेल क्लब
विज्ञापन
बड़ूही (ऊना)। जिला ऊना के गांव हंबोली स्थित सक्षम बॉक्सिंग क्लब के होनहार मुक्केबाज शिवांश शर्मा ने राज्य स्तर पर शानदार प्रदर्शन किया है। इसके साथ ही राष्ट्रीय सब जूनियर बॉक्सिंग चैंपियनशिप के लिए अपना स्थान पक्का कर लिया है। उनके चयन से पिता संजीव शर्मा और माता पूजा शर्मा सहित पूरे जिला ऊना में खुशी का माहौल है। जानकारी के अनुसार शिवांश शर्मा ने 14 से 17 जून तक शिमला जिले के ज्यूरी, रामपुर में आयोजित हिमाचल प्रदेश सब जूनियर बालक एवं बालिका राज्य बॉक्सिंग चैंपियनशिप में 40 किलोग्राम भार वर्ग में स्वर्ण पदक हासिल किया। इस उपलब्धि के साथ उनका चयन 22 से 28 जून तक पंजाब के जालंधर स्थित लवली प्रोफेशनल यूनिवर्सिटी में आयोजित होने वाली राष्ट्रीय सब जूनियर बॉक्सिंग चैंपियनशिप के लिए हुआ है। शिवांश ने अपनी इस सफलता का श्रेय सक्षम बॉक्सिंग क्लब के प्रशिक्षकों राजेश कुमार, सरोज शर्मा, सोनिया रॉय और रिंकू सिंह के मार्गदर्शन तथा क्लब की अभिभावक समिति के सहयोग को दिया है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें