संवाद न्यूज एजेंसी
गगरेट (ऊना)। सूचना एवं जनसंपर्क विभाग के विशेष प्रचार अभियान के तहत चौथे दिन आरके कलामंच चिंतपूर्णी ने गगरेट उपमंडल के चौकी व धवाली में नुक्कड़ नाटकों से लोगों को सरकारी कल्याणकारी योजनाओं की जानकारी दी।
कलाकारों ने बताया कि प्रदेश सरकार अनुसूचित जाति, जनजाति, अन्य पिछड़ा वर्ग, अल्पसंख्यक, दिव्यांग, विधवा व एकल महिलाओं को एक वर्ष के पीजीडीसीए व डीसीए कंप्यूटर कोर्स करवाती है। प्रशिक्षण के दौरान इन्हें 1,000 रुपये मासिक भत्ता व 1,500 रुपये प्लेसमेंट स्टाइपेंड, जबकि दिव्यांगों को 1,200 रुपये भत्ता व 1,800 रुपये स्टाइपेंड दिया जाता है। लाभार्थी की आयु 18 से 35 वर्ष और परिवार की आय 2 लाख रुपये से कम होनी चाहिए। इस मौके पर पंचायत प्रतिनिधि व स्थानीय लोग उपस्थित रहे।