फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

सरकार तानाशाही रवैये से बना रही लोगों पर दबाव : सतपाल

विज्ञापन
विज्ञापन
शिक्षकों के निलंबन को लेकर प्रदेश सरकार पर बोला हमला
विज्ञापन

संवाद न्यूज एजेंसी
ऊना। भाजपा के पूर्व प्रदेश अध्यक्ष और विधायक सतपाल सिंह सत्ती ने शिक्षकों के निलंबन मामले को लेकर प्रदेश सरकार पर जुबानी हमला बोला है। मंगलवार को प्रेस बयान में सतपाल सिंह सत्ती ने कहा कि भारत में लोकतांत्रिक व्यवस्था है। उस व्यवस्था में हर नागरिक और कर्मचारी को अपनी आवाज उठाने का अधिकार है लेकिन प्रदेश कांग्रेस सरकार ने तानाशाही रवैये के तहत लोगों की आवाज को दबाने का काम किया है। उन्होंने कहा कि अपनी समस्याओं को उठाने वाले प्राथमिक शिक्षकों के निलंबन का फैसला बेहद दुर्भाग्यपूर्ण है। उन्होंने कहा कि इस सरकार का कर्मचारियों के प्रति रवैया भी स्पष्ट हो चुका है। वोट हासिल करने के लिए कांग्रेस के नेताओं ने हर वर्ग के साथ लोक लुभावने वादे किए, लेकिन सत्ता हथियाने के बाद हर वर्ग का दमन करने की नीति के तहत काम किया है।
विज्ञापन

युवा वर्ग नौकरी की उम्मीद में हिमाचल प्रदेश सरकार की तरफ देख रहा है लेकिन प्रदेश सरकार नौकरियां देने के बजाय लोगों को नौकरियों से निकलने में लगी है। यहां तक कि लोगों की जेब पर डाका डालने वाली इस सरकार ने अब कर्मचारियों पर कार्रवाई करते हुए पैसे बचाने का काम शुरू कर दिया है और यह बेहद शर्मनाक है। प्रदेश भाजपा इस मामले में पूरी तरह शिक्षकों के साथ है और उनके साथ हो रहे इस अन्याय की कड़े शब्दों में निंदा करती है। अब सरकार के अपने ही मंत्री और विधायक भी खुलकर मुख्यमंत्री और उनके तानाशाही रवैया के खिलाफ आवाज उठाने लगे हैं। उन्होंने कहा कि यदि मुख्यमंत्री सरकार नहीं चला पा रहे हैं तो उन्हें इस्तीफा दे देना चाहिए।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें