फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Una News: तबीयत बिगड़ने के बाद सुनार की पीजीआई में मौत

विज्ञापन
विज्ञापन
पत्नी ने एक व्यक्ति पर लगाया धमकाने का आरोप, केस दर्ज
विज्ञापन

संवाद न्यूज एजेंसी
ऊना। हरोली पुलिस थाना के तहत पंजावर गांव में सुनार की दुकान चलाने वाले एक व्यक्ति की तबीयत बिगड़ने के बाद पीजीआई चंडीगढ़ में इलाज के दौरान मौत हो गई। मृतक की पत्नी ने गगरेट के ओयल गांव निवासी एक व्यक्ति पर उसके पति को धमकाने का आरोप लगाया है। पुलिस ने शिकायत के आधार पर आरोपी के खिलाफ केस दर्ज कर जान शुरू कर दी है।
विज्ञापन

जानकारी के अनुसार राधिका वर्मा पत्नी बलवीर वर्मा निवासी गांव पंजावर तहसील हरोली जिला ऊना ने पुलिस को बताया कि बीती 13 जनवरी को उसके पति सुबह के समय दुकान पर गए लेकिन दोपहर को वापस आ गए। इसके बाद शाम छह बजे वह बाजार से सामान खरीदने गए और कुछ समय बाद लौट आए। महिला ने पुलिस को बताया कि उसके पति ने रात का खाना खाया और उसके बाद जैसे ही घर के बाहर निकले तो उनकी तबीयत बिगड़ गई। उसके पति ने कहा कि उसे घबराहट हो रही है और वह चक्कर खाकर नीचे गिर गए। इसके बाद उसने अपने देवर की मदद से पति को ऊना अस्पताल पहुंचाया लेकिन पति की तबीयत में कोई सुधार नहीं होने पर डॉक्टरों ने पीजीआई रेफर कर दिया। जहां पर बुधवार तड़के उसके पति की मौत हो गई। महिला ने पुलिस को बताया कि उसके पति बलवीर वर्मा को गगरेट के ओयल गांव के निवासी बिल्ला व उसके साथी लगातार धमका रहे थे। महिला ने बताया कि आरोपियों का उसके पति के साथ कोई पैसे का लेनदेन था। इसी को लेकर वह लगातार उसके पति को धमकियां दे रहे थे। इसी कारण उसके पति की तबीयत बिगड़ी और पीजीआई में मौत हो गई। पुलिस अधीक्षक राकेश सिंह ने कहा कि मामले की जांच जारी है। जल्द आरोपियों से पूछताछ की जाएगी।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें