फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Una News: मतदान को लेकर कन्या महाविद्यालय ने निकाली जागरूकता रैली

विज्ञापन
विज्ञापन
मेरा वोट, मेरी आवाज नारे के माध्य से दिया वोट डालने का संदेश
विज्ञापन

ऊना। राजकीय कन्या महाविद्यालय कोटला खुर्द के चुनावी साक्षरता क्लब की ओर से शनिवार को मतदाता जागरूकता रैली का आयोजन किया गया। इस रैली का उद्देश्य विद्यार्थियों और समाज में मतदान के महत्व के प्रति जागरूकता फैलाना रहा। रैली में बड़ी संख्या में छात्राओं और शिक्षकों ने हिस्सा लिया। विद्यार्थियों ने नारों के माध्यम से मेरा वोट, मेरी आवाज़, मतदान हमारा अधिकार है, यंग इंडिया वोट्स का संदेश दिया। कार्यक्रम की शुरुआत प्राचार्य डॉ. राज कुमार के संबोधन से हुई, जिसमें उन्होंने मतदान को लोकतंत्र की रीढ़ बताया और युवा वर्ग को जिम्मेदार मतदाता बनने का संदेश दिया। ईएलसी समन्वयक प्रो. मदन ने कहा कि इस तरह की गतिविधियां युवाओं को संविधान, अधिकारों और कर्तव्यों के प्रति जागरूक बनाती हैं। रैली महाविद्यालय परिसर से शुरू होकर मुख्य बाजार मार्ग से होते हुए पुनः कॉलेज प्रांगण में समाप्त हुई। इस मौक़े पर महाविद्यालय के प्रो. स्वर्ण सिंह, प्रो. रमन कुमारी, प्रो. श्वेता इत्यादि मौजूद रहे। संवाद
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें