फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Una News: जहरीला पदार्थ खाने से युवती की मौत

Sat, 07 Sep 2024 02:58 AM IST
शिमला ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, ऊना
विज्ञापन
विज्ञापन
संवाद न्यूज एजेंसी
विज्ञापन

ऊना। पुलिस थाना बंगाणा के तहत पड़ते गांव राजपुरा की 19 वर्षीय युवती की संदिग्ध परिस्थितियों में मौत हो गई। दो पूर्व के मामले में प्रारंभिक चरण में इसे जहरीला पदार्थ निगलने से मौत होना माना जा रहा है। पुलिस ने शव का पोस्टमार्टम कराने के बाद परिजनों के सुपुर्द कर दिया है। युवती अर्पणा निवासी राजपुरा तहसील बंगाणा जिला ऊना की रहने वाली थी। बीते दिन चार सितंबर को अर्पणा ने गलती से जहरीला पदार्थ निगल लिया। तबीयत बिगड़ती देख परिजन उसे क्षेत्रीय अस्पताल ऊना लेकर पहुंचे। यहां पर चिकित्सकों ने उसे मृत करार दे दिया। पुलिस उपाधीक्षक अजय ठाकुर ने बताया कि शव का पोस्टमार्टम करा दिया गया। पुलिस मामले की गहनता को देखते हुए सैंपल आरएफएसएल रिपोर्ट के लिए भेजे गए हैं। सैंपल परिणाम आने के बाद ही युवती के मौत के पुख्ता कारणों का पता चल पाएगा।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें