फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Una News: सड़क हादसे में अध्यापिका पूनम शर्मा की मौत

Fri, 06 Sep 2024 04:18 AM IST
शिमला ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, ऊना
विज्ञापन
विज्ञापन
मैहतपुर (ऊना)। अध्यापक दिवस से ठीक एक दिन पहले बुधवार देर शाम को मैहतपुर मुख्य बाजार में हुए सड़क हादसे में अध्यापिका पूनम शर्मा (40) की मौत हो गई। वीरवार दोपहर को मृतका का पंचघाटड़ा घाट पर अंतिम संस्कार कर दिया गया।
विज्ञापन

मृतका पूनम शर्मा मैहतपुर से सटे गांव कलसेहड़ा की रहने वाली और सरकारी स्कूल वास में बतौर अध्यापिका सेवारत थीं। मैहतपुर पुलिस ने अज्ञात वाहन के खिलाफ मामला दर्ज करके जांच शुरू कर दी है। पुलिस में दी शिकायत के मुताबिक पूनम शर्मा के पति विशाल, जो कि बीबीएमबी में सेवाएं दे रहे हैं, ने बताया कि वह अपनी गाड़ी ठीक करवाने के बाद लेने गए थे। पत्नी पूनम को स्कूटी पर घर जाने को कहा और गाड़ी की ट्राई लेने वह मैकेनिक के साथ चले गए। थोड़ी देर में ही उन्हें इस हादसे की सूचना मिली। घटनास्थल पर देखा तो किसी अज्ञात वाहन ने जोरदार टक्कर मारकर उन्हें बुरी तरह घायल कर दिया, जिन्हें डॉक्टर ने मृत घोषित कर दिया।
वहीं, घटनास्थल के आसपास मौजूद लोगों की मानें तो सड़क किनारे खड़ी एक गाड़ी के चालक ने खिड़की खोल दी, जिससे पीछे से एक्टिवा पर आ रही पूनम गाड़ी से टकराते हुए सड़क के बीच डिवाइडर पर गिर गई। इस दौरान मैहतपुर की तरफ से ऊना जा रही अन्य गाड़ी की चपेट में आ गई। हादसे में पूनम गंभीर घायल हो गई। स्थानीय लोगों ने उपचार के लिए क्षेत्रीय अस्पताल ऊना में भर्ती कराया। जहां पर पूनम ने उपचार के दौरान दम तोड़ दिया।
विज्ञापन

वहीं, जांच अधिकारी शमशेर सिंह के मुताबिक घटनास्थल के निकट एक निजी बैंक के कैमरे की फुटेज खंगाली जा रही है, लेकिन अभी तक टक्कर मारने वाले अज्ञात वाहन चालक का पता नहीं चल पाया है। पुलिस अधीक्षक ऊना राकेश सिंह ने कहा कि मामले की तफ्तीश की जा रही है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें