फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Una News: घनारू की टीम ने जीता अजनौली क्रिकेट टूर्नामेंट

Tue, 31 Mar 2026 05:40 AM IST
शिमला ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, ऊना
विज्ञापन
कुटलैहड़ के अजनौली में क्रिकेट कप  प्रतियोगिता के दौरान पूर्व विधायक दविंदर कुमार भुट्टो विजेता
विज्ञापन
बंगाणा (ऊना)। कुटलैहड़ क्षेत्र के अजनौली में सोमवार को क्रिकेट टूर्नामेंट का खिताब घनारू की टीम ने अपने नाम किया। फाइनल मुकाबले में पूर्व विधायक दविंदर कुमार भुट्टो बतौर मुख्यातिथि शामिल हुए।
विज्ञापन

फाइनल मुकाबला घनारू और वार्ड नंबर छह ऊना की टीमों के बीच खेला गया। घनारू टीम ने पहले बल्लेबाजी करते हुए पांच ओवर में 64 रन का स्कोर खड़ा किया। वार्ड नंबर छह ऊना की टीम लक्ष्य का पीछा करते हुए 47 रन ही बना सकी। मैच समाप्ति के बाद मुख्यातिथि दविंदर कुमार भुट्टो ने विजेता टीम को ट्रॉफी देकर सम्मानित किया। भुट्टो ने टूर्नामेंट कमेटी को प्रोत्साहित करते हुए 21,000 रुपये की सहयोग राशि भी प्रदान की।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें