फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Una News: घनारी स्कूल की वार्षिक पत्रिका द कैंपस का लोकार्पण

विज्ञापन
विज्ञापन
घनारी (ऊना)। राजकीय उत्कृष्ट वरिष्ठ माध्यमिक पाठशाला घनारी की वार्षिक पत्रिका द कैंपस के नौवें अंक का लोकार्पण गरिमामयी तरीके से विधायक राकेश कालिया ने किया। विधायक कालिया ने कहा कि स्कूल की पत्रिका द कैंपस में विद्यालय की शैक्षणिक उपलब्धियों, सांस्कृतिक गतिविधियों और विद्यार्थियों की रचनात्मक ऊर्जा का सुंदर समन्वय प्रस्तुत किया गया है। इसके लिए स्कूल प्रशासन एवं एडिटोरियल टीम बधाई की पात्र है। इस अवसर पर प्रधानाचार्य ललित मोहन ने कहा कि यह हमारे लिए गौरव का विषय है कि द कैंपस के नौवें अंक का शुभारंभ विधायक राकेश कालिया ने किया। इस पत्रिका का सफर 2011-12 में शुरू हुआ, जो न केवल विद्यार्थियों की आत्म-अभिव्यक्ति का मंच है, बल्कि उन्हें सोचने, लिखने और समाज से संवाद करने की शक्ति प्रदान करती है। स्कूल प्रशासन उनके प्रेरणादायक मार्गदर्शन और उपस्थिति के लिए कृतज्ञ है। -संवाद
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें