फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Una News: 20 अप्रैल तक करवाएं परिवार रजिस्टर में संशोधन

Fri, 03 Apr 2026 06:56 AM IST
शिमला ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, ऊना
विज्ञापन
विज्ञापन
ऊना। नगर निगम ऊना के संयुक्त आयुक्त मनोज कुमार ने बताया कि निगम क्षेत्र के समस्त स्थायी निवासियों के लिए परिवार रजिस्टर को अद्यतन करने की विशेष प्रक्रिया प्रारंभ की है। परिवार रजिस्टर में पंजीकरण, सत्यापन एवं संशोधन के लिए यह विशेष सुविधा 20 अप्रैल तक उपलब्ध रहेगी।
विज्ञापन


मनोज कुमार ने बताया कि निगम क्षेत्र के अंतर्गत संपूर्ण परिवार रजिस्टर तैयार कर लिया गया है। ऐसे में वे सभी नागरिक, जिन्होंने अब तक परिवार सर्वे में पंजीकरण नहीं करवाया है अथवा जिनके परिवार विवरण में किसी प्रकार की त्रुटि है, वे अपने आवश्यक दस्तावेज आधार कार्ड, पैन कार्ड, राशन कार्ड, बोनाफाइड प्रमाणपत्र साथ लेकर नगर निगम कार्यालय में जाकर अपना पंजीकरण या संशोधन करवा सकते हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें