फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

भाजपा बहुत बड़ा परिवार, सबकी महत्वाकांक्षा पूरी नहीं हो सकती : राजीव बिंदल

Sat, 30 Mar 2024 12:50 AM IST
शिमला ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, ऊना
विज्ञापन
विज्ञापन
भाजपा प्रदेश अध्यक्ष बोले- पार्टी का विस्तार सबसे महत्वपूर्ण
विज्ञापन


संवाद न्यूज एजेंसी


ऊना। भाजपा एक बहुत बड़ा परिवार है। सभी की महत्वाकांक्षा पूरी नहीं हो सकती। यह बात भाजपा प्रदेश अध्यक्ष राजीव बिंदल ने शुक्रवार को भाजपा कार्यालय दीपकमल में हुई पत्रकार वार्ता के दौरान कही। मंडी में भाजपा के असंतुष्ट नेताओं व कार्यकर्ताओं की बैठक पर पूछे गए सवाल पर राजीव बिंदल ने कहा कि हमारे बिछड़े कई पुराने साथी वापस लौटे हैं, लेकिन जो पार्टी से बाहर ही चला गया, वह कहीं भी बैठक करे, इससे फर्क नहीं पड़ता।
उन्होंने कहा कि सबसे महत्वपूर्ण भाजपा का विस्तार है। इसके लिए कई त्याग और समर्पण करने होंगे। उन्होंने कहा कि भाजपा का सच्चा कार्यकर्ता यह समझता है। बिंदल ने कहा कि भाजपा में शामिल नए चेहरों के साथ पुराने भी मनाए गए हैं। तीन निर्दलीय विधायकों के इस्तीफे पर बिंदल ने कहा कि यह उनका व्यक्तिगत फैसला है और विधानसभा अध्यक्ष को यह इस्तीफा जल्द मंजूर करना चाहिए। लोकतंत्र की गरिमा को ध्यान में रखते हुए इस पर जल्द फैसला होना चाहिए।
विज्ञापन

कांग्रेस पर साधा निशाना
भाजपा प्रदेश अध्यक्ष ने कांग्रेस पर निशाना साधते हुए कहा कि प्रदेश सरकार की स्थिति यह है कि 43 विधायक उनके पास थे। शुरुआत में गारंटियों की भरमार थी और बाद में खजाना खाली होने का रोना रोया गया। 1100 संस्थान बंद कर दिए गए। उन्होंने कहा कि वर्तमान में कांग्रेस के बीच एक बड़ा अंतर्विरोध चल रहा है। जनता की अपेक्षाएं पूरी नहीं होने पर विधायक परेशान हैं। इसी कारण आज कांग्रेस के पास 34 विधायक बचे हैं।
विज्ञापन


चुनाव प्रबंधन समितियों की हुई बैठक
इससे पहले जिला भाजपा कार्यालय में प्रदेश भाजपा के चुनाव प्रबंधन समिति की बैठक हुई। इस दौरान चारों संसदीय क्षेत्र से चुनाव प्रबंधन समितियों व एक केंद्रीय समिति के सदस्यों ने हिस्सा लिया। चुनाव लड़ने के लिए जरूरी चीजों जैसे रैली, छपने वाली सामग्री सहित अन्य जरूरी बातों को लेकर टीमों को गठन किया गया। राजीव बिंदल ने कहा कि हमारे कार्य का आधार कार्यकर्ता हैं। बैठक में भाजपा सह प्रभारी संजय टंडन ने कहा कि भाजपा अपनी उपलब्धियों को महासंपर्क अभियान के अंतर्गत घर-घर पहुंचाने का काम करेगी। बैठक में हिमाचल प्रदेश के चुनाव प्रभारी श्रीकांत शर्मा, प्रदेश महामंत्री संगठन सिद्धार्थन, महामंत्री प्रो. सिकंदर कुमार, बिहारी लाल शर्मा आदि उपस्थित रहे।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें