बंगाणा (ऊना)। राजकीय वरिष्ठ माध्यमिक विद्यालय बुधान में विद्यार्थियों ने सड़क सुरक्षा पर जागरुकता रैली निकाली। इस दौरान चित्रकला स्पर्धा में गौरी प्रथम, कृतिका द्वितीय और इंदु बाला व मोहित संयुक्त रूप से तृतीय स्थान हासिल किया। पोस्टर मेकिंग में शुभम भाटिया प्रथम, दीपक द्वितीय और पूजा तृतीय स्थान पर रही। नारा लेखन में खुशबू ने प्रथम स्थान, आकांक्षा ने दूसरा, पूजा ने तीसरा स्थान प्राप्त किया। विजेताओं को प्रधानाचार्य संदीप लखनपाल ने पुरस्कार देकर सम्मानित किया। कार्यक्रम अधिकारी बलबंत सिंह, उपप्रधानाचार्य अनिल कुमार, राजीव डोगरा, प्रवीण शर्मा, जगदीश चंद, सविता ठाकुर, सतीश कुमार आदि इस मौके पर मौजूद रहे।