फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Una News: कर्मचारियों की रिहाई की मांग को लेकर की गेट रैली

विज्ञापन
पनबस व पीआरटीसी कर्मचारी अपने साथी कर्मचारियों की रिहाई की मांग को लेकर की गेट रैली के दौरान ना - फोटो : गंध कुटी पर पारंपरिक तरीके से दर्शन-पूजन के लिए मौजूद कंबोडिया के अनुयायी।
विज्ञापन
संवाद न्यूज एजेंसी
विज्ञापन

नंगल(ऊना)। पनबस और पीआरटीसी के अनुबंध वर्कर यूनियन ने नंगल बस स्टैंड पर रैली कर पंजाब सरकार के खिलाफ नारेबाजी की। यूनियन नेताओं दयाल माही और अमरजीत सिंह सैनी ने कहा कि अस्थायी कर्मचारी लंबे समय से रेगुलर होने की मांग कर रहे हैं, लेकिन सरकारें इसे टालती रही हैं।
उन्होंने आरोप लगाया कि आम आदमी पार्टी सरकार सत्ता में आने से पहले धरनों में आकर इस बात का भरोसा देती थी, लेकिन अब लगभग 55-60 बैठकों और मुख्यमंत्री से 2-3 मुलाकातों के बावजूद कोई नीति नहीं बनी।
विज्ञापन
विज्ञापन

नेताओं ने कहा कि संघर्ष कर रहे कर्मचारियों के खिलाफ मामले दर्ज किए गए और जेल भेजा गया। उन्होंने चेतावनी दी कि अगर मामले वापस नहीं लिए गए और मांगें पूरी नहीं हुईं, तो उन्हें फिर से संघर्ष करना पड़ेगा। रैली में जसवीर सिंह, गगनदीप शर्मा, सतनाम सिंह, गुरविंदर सिंह, सतिंद्र पाल सिंह और हरमीक सिंह भी मौजूद थे।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें