फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Una News: गगरेट स्कूल भवन के साथ गंथा नाला बना परेशानी का सबब

विज्ञापन
विज्ञापन
नाले से आने वाली दुर्गंध से बच्चे और राहगीरों को हुई परेशानी
विज्ञापन


समस्या का हल न हुआ तो डेंगू या मलेरिया का बढ़ेगा खतरा
संवाद न्यूज एजेंसी
मुबारिकपुर (ऊना)। गगरेट क्षेत्र के राजकीय वरिष्ठ माध्यमिक स्कूल गगरेट के भवन और दीवार के साथ जमा गंदे पानी की दुर्गंध हर किसी के लिए परेशानी का सबब बनी हुई है। गगरेट स्कूल भवन की दीवार से सटे नाले के पास से आने-जाने वालों को नाक बंद करके गुजरना पड़ता है। नगर और स्कूल प्रशासन को इस गंदगी का अभी तक आभास नहीं हुआ। अगर कुछ समय और यही स्थिति बनी रही तो इसका खामियाजा स्कूली बच्चों को डेंगू या मलेरिया जैसे रोग से पीड़ित होकर चुकाना पड़ सकता है।
बताया जा रहा कि नाली में बहती गंदगी स्कूल के रसोई घर में बर्तनों से बचे चावल जमा होने से पैदा हुई है। नगर पंचायत क्षेत्र होने के बावजूद इस तरह स्कूल के आसपास गंदा वातावरण नगर प्रशासन की उदासीन कार्यशैली को उजागर करता है। स्कूल प्रशासन भी बच्चों के स्वास्थ्य को लेकर संवेदनशील नजर नहीं आ रहा। नाली के साथ स्कूल के कमरों की खिड़कियां होने से वातावरण में दुर्गंध से भी परेशानी हो रही है। स्थानीय अभिभावक और यहां से गुजरने वाले सुनील, सुमन, नवदीप, आशीष आदि ने कहा कि खुले में यह गंदी नाली बच्चों के स्वास्थ्य के लिए नुकसानदेह है। उन्होंने गगरेट स्कूल के आसपास गंदी नाली को व्यवस्थित ढंग से दुरुस्त करने के निर्देश नगर पंचायत को देने की मांग की हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन


नगर पंचायत गगरेट की सचिव सुषमा देवी ने कहा कि स्कूल प्रशासन से आवेदन आया है। यह समस्या हमारी नहीं है। इसके लिए स्कूल प्रशासन की जिम्मेवारी है। वहीं, सचिव ने सीवरेज बनने के बाद समस्या के समाधान की बात कही। प्रधानाचार्य ज्ञान प्रकाश ने कहा कि इस गंदे पानी की निकासी की व्यवस्था नहीं है। इसलिए हमने नगर पंचायत गगरेट को निकासी की व्यवस्था करने को कहा है।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें