:तहसीलदार अंब को ज्ञापन देते स्वामी विवेकानंद ट्रस्ट के पदाधिकारी एवं सदस्य। स्रोत :स्वाम
आपराधिक घटनाओं पर स्वामी विवेकानंद सेवा ट्रस्ट ने जताई चिंता
तहसीलदार अंब के माध्यम से राज्यपाल को ज्ञापन भेजकर सख्त कार्रवाई की मांग
संवाद न्यूज एजेंसी
अंब (ऊना)। ऊना जिले में अपराध, हिंसक वारदात और अवैध खनन बढ़ने पर स्वामी विवेकानंद सेवा ट्रस्ट चिंतपूर्णी के अध्यक्ष गौरव कुमार ने गंभीर चिंता व्यक्त की। उन्होंने प्रशासन और सरकार की नाकामी को जिम्मेदार ठहराया। ट्रस्ट ने वीरवार को तहसीलदार अंब के माध्यम से राज्यपाल को ज्ञापन भेजकर सख्त कार्रवाई की मांग की। गौरव कुमार ने कहा कि जिले में अपराधियों में कानून का भय नहीं रह गया है और खनन माफिया का नेटवर्क इतना मजबूत हो गया है कि अवैध खनन एक समानांतर उद्योग की तरह फल-फूल रहा है। ज्ञापन में ट्रस्ट ने पांच प्रमुख मांगें रखीं। इनमें हाई-लेवल एसआईटी या स्वतंत्र एजेंसी से जांच, अवैध खनन पर तुरंत रोक, संदिग्ध अधिकारियों के खिलाफ कठोर कार्रवाई, अतिरिक्त पुलिस बल और पेट्रोलिंग, प्रशासन व पुलिस की नियमित मॉनिटरिंग शामिल रहीं। ज्ञापन सौंपते समय ट्रस्ट के सदस्य साक्षी, नेहा, तानिशा, अभिषेक, निशांत, अशरफ, चिराग, पूनम, आंचल, समर्थ और अभिनव भी मौजूद थे।