फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

चिंतपूर्णी विस क्षेत्र के लिए गांधी हेल्पलाइन नंबर जारी

विज्ञापन
विज्ञापन
जोल (ऊना)। पूर्व प्रदेश कांग्रेस अध्यक्ष कुलदीप कुमार ने कहा कि कोरोना के संकट में कांग्रेस जनता के साथ खड़ी है। उन्होंने चिंतपूर्णी विधानसभा क्षेत्र के लिए गांधी हेल्पलाइन जारी की। कुलदीप ने कहा कि चिंतपूर्णी विधानसभा क्षेत्र में किसी भी व्यक्ति को कभी भी, कोई भी मुश्किल हो तो गांधी हेल्पलाइन पर नंबरों पर बात करके सुविधा ले सकते हैं।
विज्ञापन

उन्होंने कहा कि पूरे विधानसभा क्षेत्र में चाहें सैनिटाइजेशन, दवाइयां, राशन, फल-सब्जियां या किसी भी तरह की कोई भी सहायता की जरूरत हो तो निसंकोच गांधी हेल्पलाइन पर कॉल करके सुविधा का लाभ लें। उन्होंने कहा कि पूरे विधानसभा क्षेत्र को चार सेक्टरों में बांटा गया है। इसके लिए आठ हेल्पलाइन नंबर जारी किए हैं। मुबारिकपुर और चिंतपूर्णी क्षेत्र के लिए अनुज धीमान 9459200222, जिला परिषद सदस्य कुलदीप शर्मा दीपा 9816011666, अंब क्षेत्र के लिए रिटायर्ड फ्लाइंग ऑफिसर पूर्ण चंद चौधरी 7018850568 से संपर्क कर सकते हैं।
रिपोह क्षेत्र के साथ लगते धार क्षेत्र के लोगों के लिए जनकराज कालिया 9418460002 और जागीर सिंह संधू 9569940140 से संपर्क कर सकते हैं। दिलवा जिला परिषद क्षेत्र बड़ूही से लेकर सोहारी क्षेत्र के अंतर्गत आते तमाम क्षेत्र के क्षेत्रवासी ब्लॉक कांग्रेस कमेटी के अध्यक्ष बलवान सिंह ठाकुर 8091748123 और अशोक चौधरी 9857123773 से संपर्क कर सकते हैं। विधानसभा क्षेत्र में किसी को भी कहीं भी किसी भी तरह की सहायता की आवश्यकता है तो वे सीधे मेरे नंबर 9816100222 पर कॉल करके सहायता ले सकते हैं।
विज्ञापन

उन्होंने कहा कि कांग्रेस इस वैश्विक आपदा की घड़ी में सरकार और जनता के साथ खड़ी है। लोगों को किसी भी तरह से कोई भी जरूरतमंद हो तो निसंकोच गांधी हेल्पलाइन का प्रयोग कर सकते हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें