फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Una News: विस में उठाई गगरेट की आवाज, अस्पताल के लिए मांगा जनरेटर

Mon, 23 Mar 2026 12:32 AM IST
शिमला ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, ऊना
विज्ञापन
विज्ञापन
दौलतपुर चौक (ऊना)। गगरेट विधानसभा क्षेत्र की आवाज एक बार फिर शिमला में विधानसभा सत्र में मजबूती से गूंजी। जब विधायक राकेश कालिया ने क्षेत्र से जुड़े चार महत्वपूर्ण मुद्दों को प्रभावी ढंग से उठाया। सबसे पहले उन्होंने दौलतपुर चौक अस्पताल में जनरेटर की व्यवस्था सुनिश्चित करने का मुद्दा उठाया।
विज्ञापन

साथ ही गगरेट अस्पताल के सुदृढ़ीकरण के लिए तीन करोड़ रुपये की राशि का प्रावधान करने का मामला भी प्रमुखता से रखा गया। इसके अलावा भद्रकाली आईटीआई के लिए 2.5 करोड़ रुपये जारी करने का मामला उठाया गया। इससे युवाओं को तकनीकी शिक्षा के बेहतर अवसर मिलेंगे।
वहीं, पीएचसी मरवाड़ी के लिए स्थायी भवन के लिए भूमि उपलब्ध करवाने की मांग भी सदन में जोरदार ढंग से उठाई गई। जिससे ग्रामीण क्षेत्रों में स्वास्थ्य सुविधाओं का विस्तार संभव हो सके। विधायक राकेश कालिया ने कहा कि गगरेट के समग्र विकास के लिए वे निरंतर प्रयासरत हैं और क्षेत्र की हर समस्या को विधानसभा में प्रमुखता से उठाते रहेंगे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें